Love Rashifal 13 January 2025: दैनिक पंचांग के अनुसार 13 जनवरी 2025 को पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और दिन सोमवार है। पौष पूर्णिमा के दिन वैधृति योग और आर्द्रा नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। राहुकाल का समय सुबह 08:34 से सुबह 09:53 तक रहेगा। 12 राशियों के लिए प्यार के मामले में 13 जनवरी कैसा रहेगा? आइए लव राशिफल, शुभ अंक और रंग जानते हैं।
मेष राशि
रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर के साथ पूरा दिन अच्छा रहेगा। रोमांटिक डिनर का प्लान कर सकते है। मेहमानों का आना जाना हो सकता है। किसी अजनबी से मुलाकात हो सकती है जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 2
वृषभ राशि
सिंगल लोगों का मिंगल होने का समय आ गया है। किसी के साथ दोस्ती करने का विचार मन में आ सकता है लेकिन चिंतित होने के कारण दिल की बात कहने से घबराएंगे। रिलेशनशिप में रोमांटिक माहौल बना रहेगा। डेट पर भी जा सकते हैं।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 5
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन मिलजुला रहेगा। पार्टनर के साथ बहस हो सकती है इसलिए शब्दों का थोड़ा ध्यान रखें। वर्क लाइफ में कोई प्रपोज कर सकता है। मूवी डेट पर जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 1
कर्क राशि
रिलेशनशिप के मामले में दिन थोड़ा तनाव भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध सुधरेंगे। आपसी मतभेद दूर होगा। मैरिड लाइफ में रोमांस रहेगा। दिन भर मूड अच्छा रहेगा। किसी भी बात पर राजी न हो जाएं। बना बनाया काम बिगड़ सकता है।
शुभ रंग- संतरी
शुभ अंक- 7
सिंह राशि
पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। थोड़ी चिंता सता सकती है लेकिन धैर्य से किया गया काम तरक्की दिला सकता है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। बात बात पर चिंता करना सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। अपने पार्टनर की हेल्थ का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 3
ये भी पढ़ें-
कन्या राशि
दिनभर रोमांटिक मूड रहेगा। पार्टनर के साथ डिनर पर बाहर जा सकते हैं। मनचाहा गिफ्ट मिल सकता है। कोई बात परेशान कर सकती है। पार्टनर की भावनाओं को अच्छे से समझ पाएंगे जिससे रिश्ता मजबूत होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 8
तुला राशि
सरप्राइज गिफ्ट मिलने की उम्मीद है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी माहौल रहेगा। रिश्तेदारों का आना जाना रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। बिना वजह की टेंशन न लें। कुछ भी करने से पहले पार्टनर से सलाह कर लें।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 6
वृश्चिक राशि
पति पत्नी के बीच का रिश्ता अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ थोड़ी सी अनबन भी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि आप काम से कम बोलें। बहस करने से विवाद बढ़ सकता है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिल सकता है। शाम तक मोड अच्छा रहेगा। कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 2
धनु राशि
पार्टनर की नाराजगी दूर होगी। दोनों के बीच रोमांटिक बातें बढ़ सकती हैं। पार्टनर से तोहफा ले सकते हैं। विश्वास बढ़ेगा और दोनों के प्यार में भी बढ़ोतरी होगी। तीसरे की बातों में आएं। रिश्ते में चल रहे तनाव को दूर करने के लिए अपनी तरफ से भी प्रयास करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 5
मकर राशि
मैरिड लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। एक दूसरे का साथ प्यार बढ़ाने में ही नहीं बल्कि एक दूसरे को कामयाबी दिलाने में भी फायदेमंद रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और दूसरों को भी आप खुश रखेंगे।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 7
कुंभ राशि
प्यार के मामले में पूरा दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं जाने का प्लान बन सकता है। जीवन में खूब तरक्की पाने के मौके मिलेंगे। बात बात पर चिंता करना छोड़ दें, मन प्रसन्न रहेगा। किसी से मुलाकात हो सकती है जो आपके फायदेमंद रहेगी।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 1
मीन राशि
रिलेशनशिप में रहने वालों के लिए समय अच्छा है। मन खुश रहेगा। परिवार के लोगों के साथ से गुजरेंगे। डेट पर जा सकते हैं। कोई प्रपोज कर सकता है। किसी बात को लेकर मन में चल रही चिंता दूर होगी। कुछ नया करने का सोच सकते हैं।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 9
ये भी पढ़ें-
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines