Love Rashifal 13 February 2025: मन के कारक ग्रह चंद्र का शास्त्रों में खास महत्व है, जो सबसे जल्दी राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, 13 फरवरी 2025 को फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। साथ ही शोभन योग और अतिगण्ड योग बन रहा है। इसके अलावा इसी दिन सुबह 11 बजकर 24 मिनट पर चंद्र देव आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे।
चंद्र के इस गोचर से 12 राशियों के प्रेम जीवन में बदलाव आएगा। जहां कुछ राशियों के जातकों को उनका सोलमेट मिल जाएगा, तो कुछ जातकों के रिश्ते में दरार आने की संभावना भी है। यदि आप जानना चाहते हैं कि 12 फरवरी 2025 का दिन प्यार के मामले में आपका कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें गुरुवार का लव राशिफल।
मेष राशि
संबंधों में रोमांस और सद्भावना बढ़ेगी। हालांकि साथी संग कहीं घूमने जाने का प्लान कैंसिल हो सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनकी जिंदगी में खास इंसान का आगमन हो सकता है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 7
वृषभ राशि
गुरुवार का दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। एक तरफ जहां सिंगल जातकों को उनका प्रेम नहीं मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ कपल के बीच परेशानियां उत्पन्न होंगी। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करना सही नहीं रहेगा। इस बात को लेकर कपल का बड़ा झगड़ा हो सकता है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 2
मिथुन राशि
जो जातक अपने पार्टनर से दूर हैं, उनकी गुरुवार को सोलमेट से मुलाकात होगी। साथ में समय बिताने से कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनका रिश्ता गुरुवार को शाम बाद तय हो सकता है।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 8
कर्क राशि
सिंगल लोगों की शादी उनके किसी पुराने मित्र संग तय हो सकती है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के लिए गुरुवार का दिन खुशियां लेकर आएगा। कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। सोलमेट संग समय बिताने से रिश्ता मजबूत होगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 4
सिंह राशि
जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते के लिए घरवाले मान जाएंगे। उम्मीद है कि इस साल उनकी शादी होगी। शादीशुदा कपल के लिए ये दिन तनावग्रस्त रहेगा। दिनभर साथी से दूरी बनाकर रखेंगे, तो अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 1
कन्या राशि
रिश्ते के प्रति गंभीर रहेंगे, तो लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा। इसके अलावा गुरुवार को कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में इस समय सच्चे प्यार का आगमन नहीं होगा।
शुभ रंग- सुनहरा
शुभ अंक- 9
तुला राशि
कपल के बीच चल रही परेशानियां दूर होंगी और नजदीकियां बढ़ेंगी। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए ये समय नए रिश्ते में बंधने के लिए शुभ है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 3
वृश्चिक राशि
जीवनसाथी संग भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और रिश्ते में मजबूती आएगी। सिंगल जातकों को उनका सच्चा प्रेम गुरुवार को नहीं मिलेगा।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ अंक- 7
ये भी पढ़ें- Video: 28 फरवरी से पहले का समय मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा? जानें भविष्यफल और उपाय
धनु राशि
लव लाइफ में रोमांस और आकर्षण बढ़ेगा। कपल को साथ में समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। वहीं जिन लोगों की अभी तक शादी नहीं हुई है, वो शाम से पहले किसी खास इंसान से सोशल मीडिया के जरिए मिल सकते हैं।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 2
मकर राशि
पुरानी बातों के बारे में बात करना साथी से इस समय सही नहीं रहेगा। नहीं तो एक बार फिर आपकी उनसे लड़ाई हो सकती है। इसके अलावा किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर सोलमेट पर संदेह न करें। अन्यथा आपका रिश्ता आपकी ही गलती के कारण टूट सकता है।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 6
कुंभ राशि
लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। साथी के साथ अकेले में भरपूर बात करेंगे, जिससे आप दोनों के मन में अपने रिश्ते को लेकर चल रहे सवाल खत्म होंगे। इसके अलावा शाम के समय आप अपने साथी के साथ ही खाना खाएंगे। सिंगल लोगों को वैलेंटाइन डे से पहले अपना सच्चा प्यार नहीं मिलेगा।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 8
मीन राशि
पार्टनर के साथ समय बिताने और उनकी भावनाओं को समझेंगे, तो दिन बढ़िया रहेगा। हालांकि गुरुवार को कहीं बाहर जाना सही नहीं रहेगा।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 2
ये भी पढ़ें- Numerology: किस साल शादी करना रहेगा शुभ? मूलांक से ऐसे लगाएं पता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
13 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines