---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Love Rashifal: प्रेम के कारक ग्रह शुक्र 3 राशियों पर होंगे मेहरबान, पक्की होगी शादी!

Love Rashifal 12 October 2024: प्यार और रोमांस के मामले में कल यानी दशहरे का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा और इस दिन को वो कैसे खास बना सकते हैं, ये जानने के लिए पढ़ें 12 अक्टूबर का लव राशिफल। साथ ही आपको शनिवार के दिन का अपना शुभ अंक और रंग भी पता चलेगा।

---खबर नीचे जारी है---

Love Rashifal 12 October 2024: 9 दिन नवरात्रि का महापर्व मनाने के बाद दसवें दिन दशहरे का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लोग देवी-देवताओं की पूजा करने के साथ रात में रावण दहन करते हैं, जिसे बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल कल यानी 12 अक्टूबर 2024 को दशहरे का पर्व मनाया जाएगा, जिस दिन अश्विन माह की चंद्र पक्ष तिथि है। इसी के साथ श्रवण नक्षत्र का संयोग बन रहा है।

दशहरे के शुभ दिन कुछ राशियों के जातकों को प्रेम के कारक ग्रह शुक्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनकी लव लाइफ पर पड़ेगा। अगर आप भी जानने को उत्सुक हैं कि कल किन-किन राशियों के जातकों के ऊपर शुक्र देव मेहरबान रहेंगे, तो इसके लिए पढ़ें 12 अक्टूबर का लव राशिफल।

---खबर नीचे जारी है---

मेष राशि

रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का पार्टनर से वाद-विवाद हो सकता है। शादीशुदा जातकों का पार्टनर कहीं बाहर जाने की जिद कर सकता है, जिसके कारण कपल के बीच लड़ाई होने की संभावना है।

शुभ रंग- पर्पल

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 6

ये भी पढ़ें- Mars Transit: 10 दिन बाद जागेगा 5 राशियों का भाग्य, मंगल की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम!

---खबर नीचे जारी है---

वृषभ राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर उन्हें सरप्राइज गिफ्ट देकर खुश करने का प्रयास करेगा। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनका दिन बीते दिनों के मुकाबले प्यार के मामले में अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि

शुक्र देव की विशेष कृपा के कारण सिंगल जातकों का रिश्ता दोपहर बाद पक्का हो सकता है। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं या जिन लोगों की शादी हो गई है, उनका दिन बीते कुछ दिनों के मुकाबले अच्छा रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 8

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

सिंगल जातक यदि अपने किसी दोस्त को प्रपोज करने के बारे में सोच रहे हैं, तो अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा। रिलेशनशिप और शादीशुदा कपल दोपहर बाद कहीं घूमने जा सकते हैं। साथ में समय बिताने से आप दोनों के बीच चल रहे मतभेद काफी कम होंगे।

शुभ रंग- नारंगी

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 2

सिंह राशि

अगर आप रिलेशनशिप में हैं और अपने पार्टनर से शादी करने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो इस बारे में उनसे बात करने के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा। उम्मीद है कि वो आपसे शादी करने के लिए मान जाएंगे। शादीशुदा जातकों के पार्टनर का मूड रोमांटिक रहेगा। शाम में कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

---खबर नीचे जारी है---

कन्या राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को पार्टनर से भरपूर प्यार मिलेगा, जिसके कारण कल का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए यादगार रहेगा। वहीं जिन लोगों के माता-पिता उनकी शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं, उनकी खोज कल समाप्त होगी। सामने से आपके लिए रिश्ता आ सकता है। अगर सब कुछ सही रहा, तो कल आपका रोका हो सकता है।

शुभ रंग- भूरा

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 1

तुला राशि

सिंगल जातकों का रिश्ता माता-पिता और घरवालों के आशीर्वाद से पक्का होगा। साल के अंत तक शादी होने की भी पूरी संभावना है। शादीशुदा जातकों का पार्टनर उन्हें गुड न्यूज दे सकता है, जिसे सुनने के बाद आपको बेहद प्रसन्नता होगी।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 7

---खबर नीचे जारी है---

वृश्चिक राशि

सिंगल जातक यदि अपने किसी दोस्त को पसंद करते हैं, तो सामने से वो व्यक्ति आपको प्रपोज कर सकता है। अगर सब कुछ सही रहा, तो अगले साल तक आपकी उनसे शादी भी हो सकती है। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं या जिन लोगों की अभी कुछ समय पहले ही शादी हुई है, उनका दिन बीते दिनों के मुकाबले बहुत बढ़िया रहने वाला है।

शुभ रंग- आसमानी

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 5

धनु राशि

रिलेशनशिप और शादीशुदा जातकों के पार्टनर का मूड रोमांटिक रहेगा, जिसके कारण वो आपसे प्यार भरी बातें करेंगे। इसके अलावा साथ में समय बिताने से कपल के बीच आई दूरियां बेहद कम होंगी। वहीं जिन लोगों की उम्र शादी के लायक हो गई है, उनका रिश्ता कल पक्का हो सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 9

---खबर नीचे जारी है---

मकर राशि

रिलेशनशिप में मौजूद और शादीशुदा जातकों के पार्टनर का मूड रोमांटिक रहेगा। कल का पूरा दिन आप उनके साथ व्यतीत करेंगे। इसी के साथ घर का माहौल भी सकारात्मक रहेगा।

शुभ रंग- नीला

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 5

कुंभ राशि

अगर आपके माता-पिता आपकी शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं, तो उम्मीद है कि कल वो आपका रिश्ता पक्का कर सकते हैं। रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच विश्वास की कमी के कारण परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना है। वहीं जिन लोगों का विवाह हो चुका है, उनका दिन भी प्यार के मामले में कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

---खबर नीचे जारी है---

मीन राशि

जिन लोगों की लव मैरिज हुई थी, उनका पार्टनर से कल विवाद हो सकता है। पुरानी बातों को लेकर एक बार फिर आप दोनों के बीच दरार आ सकती है। वहीं जिन लोगों के माता-पिता उनकी शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं, उनका दिन प्यार के मामले में अनुकूल नहीं रहेगी। फिलहाल कुंडली में ग्रहों की कमजोर स्थिति के कारण विवाह का योग नहीं है।

शुभ रंग- हरा

---खबर नीचे जारी है---

शुभ अंक- 2

ये भी पढ़ें- Van Devi Temple: उत्तर प्रदेश में ही नहीं, बिहार में भी है प्रसिद्ध वन देवी मंदिर, पांडवों ने खुद की थी स्थापना!

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Oct 11, 2024 02:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola