Love Rashifal 10 June 2025: वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 10 जून 2025 को सुबह 11 बजकर 35 मिनट तक ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी, जिसके बाद पूर्णिमा तिथि का आरंभ होगा। राहुकाल दोपहर 03 बजकर 47 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। मंगलवार को सिद्ध योग और साध्य योग भी बन रहा है। जबकि चंद्र देव वृश्चिक राशि में संचार करेंगे। चलिए अब जानते हैं मंगलवार यानी 10 जून 2025 के मेष से लेकर मीन राशिवालों के लव राशिफल और उपायों के बारे में।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उन्हें लव पार्टनर से गिफ्ट मिलने की संभावना है। विवाहित जातकों का लाइफ पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जाने का प्लान बन सकता है, जहां आप उनके साथ रोमांटिक पल साझा करेंगे।
- उपाय- देवी तुलसी की पूजा करें और वृक्ष में जल अर्पित करें।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 04
- लकी दिशा- दक्षिण
- सावधानी- ज्यादा खर्च न करें।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
विवाह योग्य जातकों का रिश्ता हनुमान जी की कृपा से तय हो सकता है। शादीशुदा जातकों की जिंदगी सामान्य रहेगी। शाम से पहले जीवनसाथी से बातचीत करने का मौका नहीं मिलेगा।
- उपाय- शिव जी को दूध अर्पित करें।
- शुभ रंग- वाइट
- शुभ अंक- 09
- लकी दिशा- पश्चिम
- सावधानी- किसी को बेवजह सलाह न दें।
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
सिंगल जातकों की कुंडली में नए रिश्ते की शुरुआत होने के योग हैं। शादीशुदा जातकों के रिश्ते में उत्पन्न मतभेद बातचीत से सुलझ जाएंगे।
- उपाय- गरीबों को पानी का दान करें।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 11
- लकी दिशा- पूर्व
- सावधानी- किसी के मसले में बेवजह न बोलें।
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
विवाह योग्य लोगों को अपना सोलमेट मंगलवार के दिन हनुमान जी की कृपा से मिल सकता है। शादीशुदा जातकों के लिए ये दिन रोमांटिक और खुशनुमा रहने वाला है।
- उपाय- मूंग दाल का दान करें।
- शुभ रंग- संतरी
- शुभ अंक- 17
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, उनका साथी उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर सकता है। विवाहित जातकों के रिश्ते में स्थिरता आएगी। आपका साथी आपके पूरे परिवार को डिनर के लिए बाहर लेकर जा सकता है।
- उपाय- हनुमान जी को मिठाई का भोग लगाएं।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 03
- लकी दिशा- दक्षिण
- सावधानी- विवादों से दूर रहने की कोशिश करें।
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
सिंगल जातकों की जन्म कुंडली में नए रिश्ते की शुरुआत होने के योग हैं। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के रिश्ते में उत्पन्न मतभेद बातचीत और आपसी समझ से सुलझ जाएंगे।
- उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 07
- लकी दिशा- पश्चिम
- सावधानी- फालतू में किसी से न बोलें।
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
सिंगल जातकों की मुलाकात मंगलवार को किसी खास इंसान से नहीं होगी। इस समय अपने करियर पर ध्यान देंगे तो ये आपके लिए ज्यादा अच्छा होगा। शादीशुदा जातकों को पार्टनर की भावुकता से घुटन महसूस होगी, जिसके कारण मन बेचैन रहेगा।
- उपाय- घर में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करें।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 15
- लकी दिशा- पूर्व
- सावधानी- बिना मांगे किसी को सलाह न दें।
ये भी पढ़ें- पूजा करते समय बच्चा रोने लगे तो पूजन बीच में छोड़ दें? प्रेमानंद महाराज से जानें नियम
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
पहले से रिश्ते में मौजूद जातक अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। वहीं जिन जातकों की शादी हो चुकी है, उनका दिन सामान्य रहेगा। जबकि सिंगल जातकों का मन परेशान रहेगा और सेहत में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
- उपाय- देवी पार्वती और शिव जी को मिठाई का भोग लगाएं।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 23
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- लोन लेने से बचें।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच आई गलतफहमी दूर होगी। कोई दोस्त आप दोनों की सुलह कराएगा। उम्मीद है 10 जून का दिन आपके बेहतरीन दिनों में से एक होगा।
- उपाय- हनुमान जी को फल, फूल, मिठाई और सिंदूर अर्पित करें।
- शुभ रंग- संतरी
- शुभ अंक- 29
- लकी दिशा- दक्षिण
- सावधानी- सोने में निवेश करने से बचें।
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
विवाहित जातकों की लव लाइफ शानदार रहेगी। कपल के बीच आई गलतफहमी दूर होगी और रिश्ते में मजबूती आएगी। हनुमान जी की कृपा से सिंगल जातकों की मुलाकात मंगलवार को किसी खास इंसान से हो सकती है।
- उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।
- शुभ रंग- सुनहरा
- शुभ अंक- 08
- लकी दिशा- पश्चिम
- सावधानी- किसी का अपमान न करें।
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
विवाहित जातकों का साथी से झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण घर में क्लेश का वातावरण रहेगा। नए रिश्ते की शुरुआत करने के लिए मंगलवार का दिन अच्छा है।
- उपाय- नारियल का दान करें।
- शुभ रंग- संतरी
- शुभ अंक- 11
- लकी दिशा- पूर्व
- सावधानी- बेवजह किसी के जीवन में दखल न दें।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
विवाहित जातक मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। आपका साथी किसी न किसी काम में पूरे दिन व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आपको वो समय नहीं दे पाएंगे। सिंगल जातकों की मुलाकात हनुमान जी की कृपा से किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है।
- उपाय- चीनी का दान करें।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 26
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- झूठ बोलने से बचें।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना? पंडित सुरेश पांडेय से जानें भविष्यफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines