Love Rashifal 1 September 2024: आज से सितंबर माह का आरंभ हो रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 1 सितंबर 2024 का दिन बेहद खास है। इस दिन भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि प्रात: काल 05 बजकर 21 मिनट तक है। इसके अलावा इस दिन व्यतिपात योग का भी निर्माण हो रहा है, जिससे इस दिन का महत्व अपने आप में बढ़ जाता है। चलिए जानते हैं आज किन-किन राशियों के लोगों की लव लाइफ में व्यतिपात योग खुशियां लेकर आएगा। आज का लव राशिफल के साथ-साथ आपको रविवार के दिन के शुभ अंक और रंग के बारे में भी जानने को मिलेगा।
मेष राशि
शादीशुदा लोगों के वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहेगी। व्यतिपात योग प्यार के मामले में सिंगल लोगों के लिए कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 2
ये भी पढ़ें- सूर्य-केतु की युति 3 राशियों के लिए रहेगी कष्टकारी! दोनों ग्रहों के मिलन से हो सकती है धन हानि
वृषभ राशि
अविवाहित लोग अपनी क्रश के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को पार्टनर से मन की बातें करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 6
मिथुन राशि
रविवार के दिन अविवाहित लोग अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। जहां पर वह आपसे अपने प्यार का इजहार भी कर सकते हैं। जो लोग किसी नए रिश्ते में बंधे हैं, प्यार के मामले में रविवार का दिन उनके लिए सुखद रहेगा।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 4
कर्क राशि
पार्टनर की सेहत खराब होने के कारण शादीशुदा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सिंगल लोगों का क्रश के साथ झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण उनका मन विचलित रहेगा।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 8
सिंह राशि
शादीशुदा लोगों को अपने प्रेमी के साथ अच्छा समय व्यतीत करके सुखद अनुभव होगा। सिंह राशि के लोग प्यार में मिले धोखे के कारण असुरक्षित महसूस करेंगे।
शुभ रंग- ब्लू
शुभ अंक- 5
कन्या राशि
रविवार के दिन यदि आप अपने किसी दोस्त से प्यार का इजहार करने जा रहे हैं, तो यह फैसला आपके लिए शुभ नहीं रहेगा। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों की लव लाइफ सामान्य रहेगी।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 9
तुला राशि
शादीशुदा लोगों के रिश्ते में प्रेम के कम होने के कारण शक का बीज उत्पन्न हो सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर घूमने जाने का प्लान कैंसिल कर सकता है, जिसके कारण आपकी उनसे लड़ाई भी हो सकती है।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 1
वृश्चिक राशि
व्यतिपात योग शादीशुदा, रिलेशनशिप और सिंगल लोगों के लिए वरदान साबित होगा। कपल के बीच प्रेम बरकरार रहेगा। इसी के साथ लव पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का मौका भी मिलेगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 3
धनु राशि
रविवार के दिन सिंगल लोग धनु राशि के लोगों से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। व्यतिपात योग के निर्माण होने से शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर संग चल रहा विवाद समाप्त होगा।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 7
मकर राशि
पार्टनर की तल्ख टिप्पणियों के कारण रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का मूड खराब रहेगा। यदि आपने अपने गुस्से पर काबू नहीं किया, तो आपका ब्रेकअप भी हो सकता है। शादीशुदा लोगों को पार्टनर के साथ किसी अनचाही ट्रिप पर जाना पड़ सकता है।
शुभ रंग- वाइट
शुभ अंक- 10
कुंभ राशि
यदि आप अपने पार्टनर के साथ मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे हैं, तो वहां पर पार्टनर से दूरी बनाकर रखने का प्रयास करें। अन्यथा घरवालों के सामने आपका उनसे बड़ा झगड़ा हो सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम बरकरार रहेगा।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 16
मीन राशि
शादीशुदा लोग जीवनसाथी के सहयोग से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। बिजनेस के विस्तार के साथ-साथ आपका रिश्ता भी पार्टनर संग गहरा होगा। व्यतिपात योग सिंगल और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए अच्छा नहीं रहेगा। किसी बात को लेकर मन विचलित रह सकता है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 22
ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी के 15 या 16 कितने दिन बाद मनाया जाता है राधा अष्टमी का पर्व? जानें तिथि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 hr agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
9 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines