हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नए साल में मिलेगा सच्चा प्यार या धोखा? जानें वृष राशि का लव हॉरोस्कोप

Love Horoscope 2024: लव राशिफल के अनुसार, 2024 वृष राशि के लिए खास है। यहां जानिए नया साल लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा।

विज्ञापन

Taurus Love Horoscope 2024: लव राशिफल के अनुसार, नया साल वृषभ राशि के लिए अहम है। दरअसल नए साल में वृष राशि को लव लाइफ में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि जो लोग नए साल में लव पार्टनर की तलाश करेंगे उनके लिए अगस्त से लेकर अक्टूबर तक का समय खास है। आगे लव राशिफल 2024 के अनुसार, जानिए कैसा रहेगा आने वाला नया साल।

पार्टनर से हो सकता है झगड़ा

वृष राशि से जुड़े जातक नए साल में लव लाइफ को आगे भी जारी रखेंगे। लाव राशिफल 2024 के अनुसार, शुरुआत में केतु आपकी कुंडली के पाचवें घर में रहेगा। जिसकी वजह से आपको लव लाइफ में टेंशन हो सकता है। लव पार्टनर के साथ विवाद भी हो सकता है। आपसी तालमेल का अभाव रहेगा। अगर इस दौरान आप पार्टनर को सही से डील नहीं कर पाएंगे तो रिश्ता खत्म हो सकता है।

लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क

नए साल में आपको प्यार में धोखा भी मिल सकता है। ऐसे में आपके अपने अपनी लव लाइफ को लेकर बेहद सतर्क रहना होगा। पार्टनर को धोखा देने से बचें। साथ ही लव पार्टनर की भावनाओं का पूरा-पूरा ख्याल रखें। अगर ऐसा करेंगे तो लव लाइफ में एक दूसरे के बेहद करीब रहेंगे।

लव लाइफ के लिए ये समय है शुभ

अगस्त से अक्टूबर के बीच का समय लव लाइफ के लिए शुभ रहेगा। अगर आप सिंगल हैं तो आपको एक अच्छा पार्टनर मिल सकता है। वहीं अगर आप पहले से लव लाइफ में हैं तो इस दौरान आपसी प्यार मजबूत होगा। साथ ही इस दौरान आपको लव लाइफ में भरपूर आनंद मिलेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें