हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Mesh Love Rashifal 2024: मेष राशि के लिए कैसी रहेगी लव लाइफ? जानें पूरा राशिफल

Mesh Love Rashifal 2024: राशिफल 2024 के अनुसार, मेष राशि के लिए नया साल खास रहने वाला है। यहां जानिए मेष राशि से जुड़े जातकों के लिए पूरा लव राशिफल।

विज्ञापन

Mesh Love Rashifal 2024: कुछ दिनों बाद नए साल का आगाज होगा। नए साल में हर कोई अपने लव लाइफ को जानने के लिए उत्साहित है। आज हम आपको मेष राशि के लिए नए साल का लव राशिफल बता रहे हैं। नया साल लव लाइफ के लिए किस प्रकार खास है, इसके बारे में विस्तार से जानिए।

लव लाइफ पर शनि का प्रभाव

राशिफल 2024 के मुताबिक नया साल मेष राशि वालों के लिए लव लाइफ को लेकर खास है। लव लाइफ में कई खास बदलाव देखने को मिलेंगे। 2024 में शनि कुंभ राशि में रहेंगे लेकिन इस दौरान जब शनि देव आपकी कुंडली के पांचवें घर में प्रवेश करेंगे तो लव लाइफ में कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं।

जून-जुलाई रहेगा शानदार

2024 की शुरुआत में गुरु अपकी कुंडली के पांचवें घर में आएंगे तो लव पार्टनर मिल सकता है। साथ ही पार्टनर के प्रति प्यार बढ़ेगा। इस दौरान लव लाइफ में एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे और इस तरह प्यार बढ़ता जाएगा। 2024 के बीच में यानी जून-जुलाई के आसपास आपसी प्यार और मजबूत होगा। ऐसे में संभव है कि लव मैरिज का योग बने। इसके बाद साल के अंत तक कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

राहु-केतु का लव लाइफ पर असर

1 मई के आसपास गुरु ग्रह आपकी कुंडली के दूसरे घर में प्रवेश करेंगे। जिसके परिणामस्वरूप लव लाइफ में खट्टे-मीठे अनुभव प्राप्त होंगे। शनि और राहु का परिवर्तन भी कुछ हद तक आपकी लव लाइफ को प्रभावित करेगा। राहु जब आपकी कुंडली के 12वें भाव और केतु छठे भाव में आएगा तो आपको लव लाइफ में टेंशन हो सकता है। लव पार्टनर को सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।

अक्टूबर-नवंबर भी खास

अक्टूबर-नवंबर के आसपास लव पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। जिससे आपसी प्यार और भी बढ़ेगा। हालांकि इस दौरान आपको अपने लव पार्टनर के प्रति प्यार बनाकर रखना होगा। गुस्से में आकर कोई भी फैसला करेंगे तो नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मेष राशि के लिए कैसा रहेगा 2024? जानिए

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola