Love Horoscope 01 February 2024 : 01 फरवरी का दिन सभी 12 राशियों के लिए प्रेम के मामले में बेहद ही खास रहने वाला है। ज्योतिष के अनुसार गुरुवार को मंगल, बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों के जीवन में प्रेम की बौछार होगी। वहीं कुछ राशियों की लव लाइफ में झगड़ा हो सकता है। आइए जानते हैं लव राशिफल के हिसाब से गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
यह भी पढ़ें- कल ग्रहों के सेनापति करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 3 राशि वाले लोग काटेंगे चांदी
मेष राशि
अगर मेष राशि के जातक अकेले या माता-पिता के साथ रहते हैं तो अपने पार्टनर से मिलने की संभावना कम रहेगी। आज आपकी जिंदगी में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। प्रेम के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा।
वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज का दिन वृषभ राशि वाले जातक जीवन में अकेलापन महसूस कर सकते हैं। पार्टनर के याद आने पर ऑनलाइन का रास्ता चुन सकते हैं। जो जातक सिंगल है वो अपनी व्यक्तिगत सूचना जैसे फोन नंबर किसी को देने से पहले अच्छे से सोच विचार जरूर कर लें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जो जातक कुंवारे हैं, लंबे समय से पार्टनर की खोज में लगे हुए हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आप में रुचि रखता है। यूं कहा जाए तो आज से आपकी लव लाइफ की शुरुआत हो सकती है।
यह भी पढ़ें- साल 2024 में कब है रथ सप्तमी का व्रत, जानें शुभ तिथि, स्नान मुहूर्त व महत्व
कर्क राशि
आज का दिन आपके जीवन में प्यार लेकर आएगा। आज शाम में आप अपने पार्टनर के साथ कहीं रोमांटिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं। आज आपकी शाम मौज-मस्ती कर सकते हैं। आज आप पार्टनर को भरपूर प्यार देंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातक आज एक ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जिनको अपने माता पित से परिचय कराने में आपको किसी भी प्रकार का संकोच नहीं होगा। घरवाले आपके पार्टनर को देखकर प्रसन्न होंगे। पार्टनर के साथ रिश्ते आगे बढ़ाने की बात कर सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही प्यारभरा रहने वाला है। आज पार्टनर की ओर से अच्छा तोहफा मिल सकता है। आज दोपहर में पार्टनर के साथ मूवी देखने के लिए जा सकते हैं। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा।
यह भी पढ़ें- साल 2024 का दूसरा चंद्र दर्शन कब? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन रोमांस से भरपूर रहने वाला है। आज आप पुराने पार्टनर से मिल सकते हैं। पूरा दिन मौज-मस्ती के साथ बीतेगा। यूं कहा जाए तो आपकी जिंदगी में पुराना प्यार वापस फिर से लौट सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आज पारिवारिक कार्यक्रम में किसी रोचक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जो जातक लंबे समय से पार्टनर की तलाश में हैं तो उनकी इच्छा आज पूरी हो सकती है। सयंम बनाए रखें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को आज अपने पार्टनर के साथ मिलने का मौका मिलेगा। मिलने के बाद कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। पार्टनर के प्रति दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पार्टनर के साथ रहने का भरपूर समय मिलेगा।
यह भी पढ़ें- ऐसी लक्षणों वाली महिलाएं होती हैं किस्मत की धनी, खूब कमाती हैं नाम
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों को पार्टनर के किसी बात से जज्बाती नहीं होना है। बल्की उसके बातों को समझें। लव लाइफ में थोड़ी बहुत खटास हो सकती है, लेकिन प्यार से बातचीत करने से बात बन भी सकती है। इसलिए पार्टनर के साथ प्यार से पेश आएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन प्यार से भरा रहने वाला है। आज किसी रोचक और आकर्षक व्यक्ति से मिलने का चांस है। किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम में किसी अनजान व्यक्ति से मिल सकते हैं। साथ ही बात चीत भी कर सकते हैं। यह मौका हाथ से न जाने दें, वरना फिर से कुंवारे ही रहेंगे।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के जीवन में प्यार भरपूर रहेगा। आज पार्टनर का साथ भी मिलेगा। एक साथ कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज पार्टनर से मन की बात कहने में संकोच न करें। दिल की बात कहने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है।
यह भी पढ़ें- दो दिन बाद सूर्य की राशि में प्रवेश करेंगे ग्रहों के राजकुमार, 2 राशियों को मिलेगा खूब धनलाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
7 mins agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
5 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines