हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Shani Vakri 2025: कर्मफल के स्वामी शनि 138 दिनों तक चलेंगे उल्टी चाल, इन 5 राशियों को बनाएंगे मालामाल

कर्मफल के स्वामी शनि 13 जुलाई, 2025 से वक्री होकर उल्टी चाल चलने वाले हैं। वे कुल 138 दिनों तक वक्री रहेंगे, जिसका 5 राशियों के जातकों के लिए काफी सकारात्मक असर होगा और इन राशियों के जातकों मालामाल हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

रविवार 13 जुलाई, 2025 की सुबह में 9 बजकर 36 मिनट पर कर्मफल के स्वामी शनि 138 दिनों के लिए वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, वक्री शनि शुक्रवार 28 नवंबर, 2025 की की सुबह में 09:20 AM बजे मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे। ज्योतिषियों पंडितों के अनुसार, वक्री शनि की उल्टी चाल का सभी राशियों पर बेहद गहरा और व्यापक असर होगा, लेकिन वक्री शनि 5 राशियों के जातकों को मालामाल बना सकते हैं। इन राशियों के जातकों की धन अपने-आप खिंचा आएगा। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

मेष राशि

शनि वक्री के दौरान मेष राशि के जातकों के लिए यह समय संघर्षपूर्ण हो सकता है। कार्यस्थल पर दबाव और चुनौतियाँ आ सकती हैं। पेशेवर जीवन में कोई बड़ा बदलाव या रुकावट महसूस हो सकती है। पुराने मुद्दों को सुलझाने में मुश्किल हो सकती है और पारिवारिक जीवन में भी तनाव बढ़ सकता है। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा, क्योंकि शनि वक्री के कारण मानसिक और शारीरिक थकान बढ़ सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को इस समय आर्थिक मोर्चे पर भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वक्री शनि के कारण पैसों के मामले में अड़चनें और पुराने खर्चे अचानक सामने आ सकते हैं। पुराने निवेश में नुकसान हो सकता है और कुछ कानूनी विवाद भी उठ सकते हैं। साथ ही, पारिवारिक जीवन में भी मतभेद और तनाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य के मामले में भी लापरवाही से बचने की आवश्यकता होगी।

ये भी पढ़ें: Mahavir Jayanti 2025: जीवन की दिशा बदल सकते हैं भगवान महावीर के ये 5 अनमोल सीख

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ी कठिनाइयाँ और विघ्न डालने वाला हो सकता है। शनि के वक्री होने से आपके पेशेवर जीवन में असंतोष और रुकावटें आ सकती हैं। कार्यस्थल पर बदलाव या प्रमोशन की उम्मीदों में देरी हो सकती है। इसके अलावा, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में भी तनाव बढ़ सकता है। इस समय आपको अपने साथी और परिवार के साथ संवाद बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण होगा।

मकर राशि

मकर राशि के लिए भी शनि वक्री का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आर्थिक समस्याएं और पुराने बकाया कार्य आपके जीवन में परेशानी का कारण बन सकते हैं। साथ ही, शनि वक्री के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। मानसिक दबाव और अकेलापन महसूस हो सकता है। इस समय आपको अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना होगा, ताकि आगे चलकर लाभ प्राप्त हो सके।

कुंभ राशि

कुम्भ राशि के जातकों को भी इस दौरान कठिनाइयाँ आ सकती हैं। शनि के वक्री होने से आपको अपनी मेहनत का सही फल नहीं मिल सकता, और कार्यों में देरी हो सकती है। पुराने संबंधों और विवादों को सुलझाने में दिक्कत हो सकती है। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है। आपको इस समय अपनी जीवनशैली और कार्यों में बदलाव करने की आवश्यकता होगी।

ये भी पढ़ें: Home Vastu Tips: सावधान! क्या आप भी रखते हैं बिस्तर के नीचे पैसे? तंगहाली से परेशान रहते हैं ऐसे लोग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें