Lord Ganesha Ke Chamatkari Naam : विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो जातक इस दिन विधि-विधान के साथ गणपति के नामों का जाप करते हैं, उनकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। भगवान गणेश को कई नामों से जाना जाता है जैसे- बप्पा, गणपति, गजानन और गणेश भगवान लंबोदर आदि!
कहा जाता है कि जो जातक विनायक चतुर्थी के दिन गणेश भगवान के अलग-अलग नामों से पूजन करते हैं, उनके जीवन की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं। आज इस खबर में जानेंगे भगवान गणेश के अलग-अलग नाम और उसका मतलब क्या होता है।
यह भी पढ़ें- घर में रखी मूर्तियों की हाइट कितनी हो, यहां जानें खास नियम
भगवान गणेश के नाम, मंत्र व उनके अर्थ
नाम मंत्र नाम के अर्थ
गजानन– ॐ गजाननाय नमः- गज के मुख वाले
गणाध्यक्ष- ॐ गणाध्यक्षाय नमः- देवगणों के स्वामी
विघ्नराज- ॐ विघ्नराजाय नमः- विघ्नों को दूर करने वाले एवं विघ्नों के स्वामी
विनायक- ॐ विनायकाय नमः- समस्त प्राणियों के स्वामी
द्वैमातुर- ॐ द्वैमातुराय नमः-दो माताओं वाले
द्विमुख- ॐ द्विमुखाय नमः दो मुखों वाले
प्रमुख – ॐ प्रमुखाय नमः- ॐ प्रमुखाय नमः
सुमुख- ॐ सुमुखाय नमः- सुन्दर मुख वाले
यह भी पढ़ें- कब है साल 2024 की पहली विनायक चतुर्थी, जानें शुभ तिथि और महत्व
कृति- ॐ कृतिने नमः- जो स्वयं सृष्टि स्वरूप हैं।
सुप्रदीप- ॐ सुप्रदीपाय नमः- अज्ञान रूपी अन्धकार को नष्ट करने वाले
सुखनिधी- ॐ सुखनिधये नमः- सुख के सागर एवं सुख प्रदान करने वाले
सुराध्यक्ष- ॐ सुराध्यक्षाय नमः- देवताओं के अधिपति
सुरारिघ्न- ॐ सुरारिघ्नाय नमः- देवों के शत्रुओं का संहार करने वाले
महागणपति- ॐ महागणपतये नमः- जो सर्वोच्च एवं सर्वशक्तिमान हैं।
मान्य– ॐ मान्याय नमः- जो सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में मान्य (पूज्य) हैं
महाबल- ॐ महाबलाय नमः- जो अत्यधिक बलशाली हैं।
हेरम्ब- ॐ हेरम्बाय नमः- माता के प्रिय पुत्र
लम्बजठर- ॐ लम्बजठरायै नमः- लम्बे पेट वाले
ह्रस्वग्रीव- ॐ ह्रस्व ग्रीवाय नमः- छोटी ग्रीवा (गर्दन) वाले
महोदरा– ॐ महोदराय नमः- विशाल उदर (पेट) वाले
यह भी पढ़ें- पौष माह की अमावस्या तिथि कब, जानें शुभ तिथि और पूजा विधि
मदोत्कट- ॐ मदोत्कटाय नमः- सदैव उन्मुक्त रहने वाले
महावीर- ॐ महावीराय नमः- जो अत्यन्त वीर एवं पराक्रमी हैं।
विघ्नकर्ता- ॐ विघ्नकर्त्रे नमः- विघ्न उत्पन्न करने वाले
प्रथम- ॐ प्रथमाय नमः- सर्वप्रथम पूजे जाने वाले, प्रथमपूज्य
प्रमध- ॐ प्रमधाय नमः- जो सृष्टि के समस्त अवयवों का मूल हैं।
विघ्नहर्ता- ॐ विघ्नहर्त्रे नमः- विघ्न नष्ट करने वाले
विश्वनेत्र- ॐ विश्वनेत्रे नमः- सम्पूर्ण सृष्टि पर अपनी दृष्टि रखने वाले
विराट्पति- ॐ विराट्पतये नमः- जो विराट् सृष्टि के स्वामी हैं।
शिवप्रिय- ॐ शिवप्रियाय नमः- जो भगवान शिव को अति प्रिय हैं।
शीघ्रकारिण- ॐ शीघ्रकारिणे नमः- शीघ्र मनोकामना पूर्ण करने वाले
शाश्वत- ॐ शाश्वताय नमः- जो अपरिवर्तनशील एवं अविनाशी हैं।
यह भी पढ़ें- 12 राशियों के लिए साल 2024 का पहला महीना कैसा रहेगा, पढ़ें पूरे माह का राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
20 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines