Longest Day 21 June 2025: हर एक दिन में 24 घंटे होते हैं, जिसमें 12 घंटे का दिन और 12 घंटे की रात होती है। लेकिन सूर्योदय और सूर्यास्त के हिसाब से दिन और रात की अवधि में कई बार अंतर आ जाता है। साल 2025 में 21 जून को भी दिन लंबा हो रहा है। इस दिन प्रात: काल 5 बजकर 24 मिनट पर सूर्योदय होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 7 बजकर 22 मिनट के आसपास होगा। हालांकि जगह के हिसाब से ये समय और भी बढ़ सकता है। आम दिनों के मुकाबले 21 जून को 14 से 16 घंटे तक धरती पर सूर्य की किरणें पड़ेंगी, जिससे कुछ राशिवालों को खास लाभ होने के योग हैं।
मेष राशि
मेष को सूर्य की प्रिय राशियों में से एक माना जाता है, जिनके जातकों के ऊपर जून माह में होने वाले सूर्य गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। कारोबारियों को अचानक कोई बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है, जिससे धन संकट दूर होगा। इस महीने विवाहित जातकों की गृहस्थी अच्छी रहेगी। कोई बड़ी परेशानी आपकी लव लाइफ में नहीं आएगी। इसके अलावा त्वचा और व्यक्तित्व में निखार आएगा।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: मकर राशि में रहते हुए चंद्र ने किया श्रवण नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों को धन लाभ के प्रबल योग
सिंह राशि
जून माह में होने वाले सूर्य गोचर से सबसे अधिक लाभ सिंह राशिवालों को होने वाला है। संबंधियों के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। विवाहित जातकों को सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी, जिससे मन को शांति मिलेगी। किसी बढ़िया जगह निवेश करने से कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होगा। इस महीने आप कोई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को यात्रा के दौरान सेहत का साथ मिलेगा।
धनु राशि
मेष और सिंह के अलावा सूर्य गोचर से धनु राशि के जातकों को भी जून माह में फायदा होगा। दुकानदारों को आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावनाएं हैं। लंबे समय से नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी और सेहत का साथ मिलेगा।
2025 का सबसे छोटा दिन कब है?
ग्रीष्म संक्रांति या सोल्सटिस एक खगोलीय घटना है, जिसके कारण एक बार गर्मी में लंबे समय तक सूरज निकलता है और फिर ठंड के मौसम में आम दिनों के मुकाबले एक दिन छोटा हो जाता है। इस साल 21 दिसंबर 2025 को सबसे छोटा दिन होगा।
ये भी पढ़ें- Guru Gochar: कर्क समेत इन 3 राशियों के करियर को लगेंगे चार चांद, गुरु ने किया आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
11 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines