Lohri 2026 Rashifal: लोहड़ी पर बन रहा सूर्य-चंद्र ग्रह का व्‍यतिपात योग, इन 3 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ

Lohri 2026 Rashifal: 13 जनवरी 2026, दिन मंगलवार को लोहड़ी पर व्‍यतिपात योग का निर्माण हो रहा है. ज्योतिष में इस योग को अशुभ माना जाता है. कई स्थितियों में यह शुभ होता है. लोहड़ी के दिन इस योग के प्रभाव से 3 राशियों को लाभ होगा. चलिए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

Lohri 2026 Rashifal

Photo Credit- News24GFX

Lohri 2026 Rashifal: लोहड़ी के दिन 13 जनवरी 2026 को अशुभ व्यतिपात योग का निर्माण हो रहा है. यह योग कई स्थितियों में शुभ साबित होता है. लोहड़ी के दिन बन रहे इस योग के प्रभाव से 3 राशियों को लाभ मिलेगा. सूर्य और चंद्र ग्रह इस योग का निर्माण करेंगे. सूर्य को अग्नि और चंद्रमा को जल तत्व का कारक माना जाता है. इन दोनों ग्रहों के एक-दूसरे के सामने समान दूरी पर आने से व्यतिपात योग बनता है. यह योग 13 जनवरी 2026, दिन मंगलवार को रात 12 बजकर 15 मिनट पर बनेगा. यह योग लोहड़ी के दिन 3 राशियों को शुभ प्रभाव देगा. चलिए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

वृषभ राशि

विज्ञापन

वृषभ राशि के लोगों के लिए सूर्य-चंद्र का व्यतिपात योग शुभ है. लोहड़ी पर इस योग के बनने से वृषभ राशि वालों का समय अच्छा रहेगा. सिंगल लोगों को लव प्रपोजल मिल सकता है. शादीशुदा लोगों की जिंदगी खुशहाल रहेगी. आपके कारोबार में तेजी आएगी. व्यापार में लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. लोहड़ी पर इस योग के प्रभाव से सिंह वालों का तनाव दूर होगा. यह योग आपके लिए फलदायी साबित होगा. आपको कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है. कारोबार करने वाले लोगों को किसी बड़ी डील के होने से तगड़ा फायदा होगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए सूर्य और चंद्र ग्रह का व्यतिपात योग अच्छा रहने वाला है. इस योग के प्रभाव से करियर में तरक्की करेंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. निवेश से लाभ होगा. आर्थिक दृष्टि से आपके लिए समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ