Lucky Zodiac Sings: द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को मनाया जाएगा. इस हंसी-खुशी और उल्लास के त्योहार के दिन से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के भी योग बन रहे हैं. इसकी वजह है यह है कि इस दिन न केवल शुभ ग्रह शुक्र अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं, बल्कि इस पावन दिन को बुध और वरुण ग्रह पंचांक योग भी बना रहे हैं. आपको बता दें, 13 जनवरी, 2026 की सुबह में शुक्र ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे और इसके अगले दिन सूर्य देव भी इसी राशि में प्रवेश करेंगे, जहां ये दोनों ग्रह ‘शुक्रादित्य योग’ का निर्माण करेंगे.
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि लोहड़ी के दिन से बन रहे इन योग-संयोग का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह समय अच्छे दिन आने की ओर इशारा कर रहा है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं और इनके जातकों के जीवन में धन लाभ से क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आएंगे?
यह भी पढ़ें: Abhijit Nakshatra Budh Gochar: अभिजित नक्षत्र में दुर्लभ बुध गोचर से बनेगा विजय योग, जानें सभी राशियों पर इसका असर
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए लोहड़ी का पर्व धन लाभ और सफलता का संकेत लेकर आ रहा है. आपके किए गए प्रयास अब रंग दिखाने लगेंगे. अचानक लाभ के मौके बन सकते हैं, जैसे बोनस, उधारी की वसूली या कोई अतिरिक्त आमदनी. पुराने संघर्ष और चिंता धीरे-धीरे कम होंगे. निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बना रहेगा. यह समय नए निवेश या योजनाओं को शुरू करने के लिए भी अनुकूल है.
मकर राशि
लोहड़ी के दिन मकर राशि के जातकों के लिए विशेष समय की शुरुआत होने वाली है. शुक्र और सूर्य का इस राशि में संयोग आपके करियर और वित्तीय स्थिति को मजबूत करेगा. पुराने बंधन और परेशानियों से राहत मिलेगी. निवेश या नए काम के अवसर अचानक लाभ देने वाले साबित होंगे. परिवार में खुशहाली बढ़ेगी और कोई लंबित मुद्दा हल होने की संभावना है. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कामकाजी जीवन में मान-सम्मान मिलेगा.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय पुराने दुख और बाधाओं से मुक्ति दिलाएगा. लोहड़ी के दिन बन रहे योग आपके जीवन में नई उम्मीदें लेकर आएंगे. धन लाभ के साथ-साथ सामाजिक और पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे. कोई लंबित प्रोजेक्ट या अधूरी योजना सफलता की ओर बढ़ सकती है. आपकी मेहनत और लगन अब फल देने लगेगी, जिससे मनोबल बढ़ेगा और भविष्य की राह आसान लगेगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
12 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
20 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines