Lohri 2026: लोहड़ी पर बदल सकती है इन राशियों की किस्मत, ग्रह स्थिति से बन रहा शुभ संयोग

Lohri 2026: 13 जनवरी 2026, दिन मंगलवार को लोहड़ी का पर्व मनाया जाएगा. लोहड़ी का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाला है. यह दिन ग्रह स्थिति के अनुसार, कई राशियों के लिए शुभ होगा. लोहड़ी पर किन राशियों को लाभ होगा चलिए जानते हैं.

Lohri 2026

Photo Credit- News24GFX

Lohri 2026: लोहड़ी के दिन 13 जनवरी 2026 को शुक्र ग्रह का गोचर हो रहा है. शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन करने से सभी राशियों के जीवन पर इसका प्रभाव होगा. शुक्र के राशि परिवर्तन से कई राशियों को लाभ मिलेगा. इन राशि परिवर्तन से कई राशियों के लिए समय बहुत ही अच्छा रहेगा. इन लोगों को जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होगी. घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा बता दें कि, शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन 13 जनवरी को सुबह 4 बजकर 2 मिनट पर होगा. शुक्र ग्रह धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे.

विज्ञापन

लोहड़ी पर चमकेगा इन राशियों का भाग्य

वृषभ राशि

विज्ञापन

वृषभ राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा. शुक्र के गोचर से वृषभ राशि के लोगों को मेहनत का फल मिलेगा. रिश्ते मजबूत होंगे. आपका जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा. पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं. प्यारा में इजापा होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सेहत से संबंधित मामलों में आपका समय अच्छा रहेगा. खुद को ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि वालों को लोहड़ी के अवसर पर कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आपकी पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. रिश्ता बेहतर होगा. नौकरी की तलाश में लगे लोगों को सफलता मिल सकती है. सेहत के लिहाज से समय अच्छा रहेगा,

विज्ञापन

मीन राशि

लोहड़ी के दिन शुक्र का गोचर मीन राशि वालों के लिए अच्छा होगा. आपको धनलाभ मिलेगा. शुक्र देव की कृपा से घर-परिवार में सुख-शांति का वास होगा. आपके रिश्ते मजबूत होंगे और सुख-संपत्ति की प्राप्ति होगी. सेहत अच्छी रहेगी. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ