Lohri 2024 Date Muhurt And Shubh Tithi: लोहड़ी का पर्व पंजाब और हरियाणा में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। प्रतिवर्ष लोहड़ी मकर संक्रांति से एक दिन पहले रात्रि के समय मनायी जाती है। रात्रि के समय लोग आग जलाकर उसके चारों तरफ खड़े होकर आग में मूंगफली, तिल और अनाज आदि डालते हैं और उन्हें भूनकर बड़े ही चाव से खाते हैं। इस दौरान लोग पारंपरिक नृत्य भी करते हैं। तो आइए जानते हैं साल 2024 में लोहड़ी कब हैं और इस पर्व से जुड़ी मान्यताएं क्या हैं।
ये भी पढ़ें : फुलेरा दूज कब है, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि
लोहड़ी 2024
साल 2024 में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इसीलिए इस साल लोहड़ी का पर्व भी 14 जनवरी की रात्रि में मनाया जाएगा। हरियाणा और पंजाब के लोग इस पर्व को कृषि आदि से जोड़कर भी मनाते हैं और इस दौरान अच्छी पैदावार की कामना करते हैं।
वहीं लोहड़ी के साथ दुल्ला भट्टी की कथा भी जुड़ी हुई है। कहा जाता है कि मुगल काल के दौरान पंजाब की युवतियों को सौदागरों को बेच दिया जाता था। जिसका दुल्ला भट्टी ने विरोध किया और अमीर सौदागरों से महिलाओं और युवतियों की रक्षा की। तभी से इस पर्व के साथ-साथ दुल्ला भट्टी की कहानी को भी इस पर्व से जोड़कर देखा जाने लगा।
ये भी पढ़ें : महाशिवरात्रि कब है
रवि की फसल की अच्छी पैदावार की कामना से इस दिन रात्रि में मंगलाचार के साथ-साथ आग के चारों ओर फेरे लगाने की परंपरा भी है और इस दौरान रेवड़ी, मूंगफली, तिल और गज्जक आदि को आग में डालकर खाया जाता है। ऐसा करते समय खूब खुशियां मनायी जाती हैं।
वहीं पंजाब के लोगों में लोहड़ी के पर्व को लेकर खासा उत्साह होता है। लोग पूरी तैयारी के साथ मिलकर इस पर्व को मनाते हैं और साथ ही दुल्ला भट्टी को भी याद करते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
13 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
5 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines