Loban Benefit for Job and Bisiness: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। पूजा-पाठ भगवान के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का सबसे अच्छा तरीका होता है। यही वजह है कि कई लोग नियमित पूजा-पाठ करते हैं। मान्यता है कि रोजाना, पूजा-पाठ करने से ग्रह जनित दोष दूर होते हैं, साथ ही साथ संबंधित देवी-देवताओं का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। पूजा-पाठ में अक्सर लोग धूप-दीप इत्यादि जलाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, कि पूजा पाठ में लोबान का इस्तेमाल करने से कई गुणा फल प्राप्त होता है। आइए जानते हैं पूजा-पाठ के दौरान लोबान जलाने का क्या धार्मिक महत्व है और इसके क्या-क्या लाभ हैं।
लोबान का धार्मिक महत्व
घर में लोबान जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। साथ ही साथ अगर घर में किसी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा है तो वह भी दूर हो जाती है। इसके अलावा लोबान के प्रभाव से मानसिक शांति भी मिलती है। बता दें कि आयुर्वेद में भी लोबान के कई फायदे बताए गए हैं। कहा जाता है कि इस जलाने से सांस और गले संबंधित रोगों से राहत मिलती है।
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए
अगर कोई आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और वह इससे उबरना चाहता है तो ऐसे में लोबान का उपाय फायदेमंद साबित हो सकता है। आर्थिक संकटों से छुटकारा पाने के लिए एक मिट्टी के बर्तन में जावित्री, लोबान और कांडा मिलाकर जला लें। कहा जाता है कि इस उपाय को 21 दिनों तक रोजाना सुबह-शाम करने से तमाम आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।
यह भी पढ़ें: साल 2023 के बचे हुए दिनों में 3 राशियां बनेंगी धनवान! देवगुरु बृहस्पति की रहेगी विशेष कृपा
वास्तु दोष दूर करने के लिए
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में लोबान जलाने से वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही घर में अगर किसी प्रकार की बाधा, या नजर दोष है तो वह भी इस उपाय से दूर हो जाता है। इसके अलावा घर में लोबान जलाने से सुख समृद्धि बनी रहती है। इतन ही नहीं, जिस घर में रोजाना लोबान जलाए जाते हैं, वहां मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।
नौकरी में तरक्की के लिए
ज्योतिष शास्त्र के उपाय नौकरी में तरक्की दिलाने में मददगार साबित होते हैं। अगर कोई नौकरी या बिजनेस में तरक्की पाना चाहता है, तो उसे लोबान से जुड़े उपाय करने चाहिए। इसके लिए रविवार या गुरुवार के दिन कांडा जलाकर उस पर लोबान रख दें। इसके बाद उसमें देसी घी और गुड़ डालें। मान्यता है कि घर में रोजाना ऐसा करने से नौकरी-व्यापार से जुड़ी दिक्कतें धीरे-धीरे दूर हो जाती हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
10 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines