Lizard Shagun Apshagun: धर्म शास्त्रों में छिपकली को मां लक्ष्मी का प्रतीक कहा गया है। यही वजह है कि लोग दिवाली के दिन बेसब्री से छिपकली के दर्शन का इंतजार करते हैं। हालांकि ऐसा बहुत कम ही होता है जब दिवाली के जिन मां लक्ष्मी के प्रतीक छिपकली का दर्शन हो जाएं। शगुन शास्त्र में पशु-पक्षियों आदि से मिलने वाले संकेतों का वर्णन स्पष्ट रूप से मिलता है। घरों में सामान्य रूप से पाई जाने वाली छिपकली भी भविष्य में होने वाली कई घटनाओं के बारे में संकेत देती है। जरूरत होती है सिर्फ उन संकेतों को समझने की। आइए शगुन शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि छिपकली का किन स्थानों पर गिरना शुभ है।
छिपकली का इन 5 जगहों पर गिरना है शुभ शगुन
- शगुन शास्त्र के अनुसार, छिपकली का दाहिने हिस्से पर गिरना शुभ है। छिपकली यदि किसी व्यक्ति के सिर या दाहिने हाथ पर गिरे तो सम्मान मिलने की संभावना रहती है. यह इस बात का भी संकेत देता है कि कार्यस्थल पर भी सम्मान मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें: पूर्वजों को खुश करने के लिए पितृ पक्ष में लगाएं ऐसे 5 तरह के पौधे, तुरंत दूर होंगे पितृ दोष
- शगुन शास्त्र के मुताबिक, छिपकली का बाएं हिस्से में गिरना अपशगुन है। छिपकली अगर बाएं हाथ पर गिरे तो धन हानि भी हो सकती है। वहीं अगर छिपकली किसी व्यक्ति के दाईं तरफ से चढ़कर बाईं तरफ उतरती है तो उसे पदोन्नति यानी प्रमोशन और धन लाभ होने की संभावना बनती है।
- नए घर में प्रवेश करते समय यदि गृहस्वामी को छिपकली मरी हुई व मिट्टी लगी हुई दिखाई दे, तो उसमें निवास करने वाले लोग रोगी हो सकते हैं। ऐसा शगुन शास्त्र में लिखा है. इस अपशगुन से बचने के लिए पूर्णरूप से विधि-विधान के अनुसार पूजन करने के बाद ही नए घर में प्रवेश करना चाहिए।
- यदि छिपकली समागम करती मिले तो किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। छिपकली आपको सहवास के बाद अलग-अलग होती दिखे तो किसी प्रियजन से बिछड़ने का दु:ख सहन करना पड़ सकता है। छिपकली लड़ती दिखे तो किसी परिचित से झगड़ा होना संभव है।
यह भी पढ़ें: Sun Transit: सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश करते ही बदल जाएगा इन 5 राशियों का भाग्य, होगी अपार धन-वृद्धि
- शकुन शास्त्र के अनुसार, दिन में भोजन करते समय यदि छिपकली का बोलना सुनाई दे तो ये संकेत है कि शीघ्र ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है या फिर कोई शुभ फल प्राप्त हो सकता है। वेसे तो ये घटना बहुत कम होती है, क्योंकि छिपकली अधिकांश रात के समय बोलती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
13 hrs agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
1 day agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
2 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
2 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines