हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Diwali 2023: दिवाली पर दिखे छिपकली तो जरूर करें यह एक काम, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा खूब धन लाभ

Lizard on Diwali: शास्त्रीय मान्यता के अनुसार, दिवाली के दिन छिपकली का देखना शुभ संकेत देता है। आइए जानते हैं कि दिवाली के दिन छिपकली को देखकर तुरंत क्या करना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त हो सके।

विज्ञापन
Lizard on Diwali

Lizard on Diwali: कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाने वााली दिवाली को धन की देवी मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा गया है। यही वजह है कि दिवाली पर लोग अपने-अपने घरों में दीप जलाने से साथ-साथ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा जहां धन और ऐश्वर्य में वृद्धि के लिए की जाती है, वहीं इस दिन गणेश जी की पूजा विघ्न दूर करने के लिए की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली पर छिपकली का दिखना शुभ है। ऐसा इसलिए क्योंकि माना जाता है कि छिपकली मां लक्ष्मी की प्रतीक है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिवाली पर छिपकली दिख जाएं तो क्या करना चाहिए। ताकि मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सके।

दिवाली पर छिपकली का दिखना क्यों है शुभ?

ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार दिवाली पर छिपकली का दिखना बेहद शुभ है। धर्म शास्त्र के जानकार पं. धनंजय पाण्डेय बताते हैं कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की कृपा छिपकली के माध्यम से प्राप्त होती है। वैसे तो दिवाली के दिन छिपकली का दिखना थोड़ा कठिन होता है, लेकिन अगर इस दिन छिपकली दिख जाए तो यह समझना चाहिए कि मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने वाली है। दरअसल दिवाली के दिन घर में छिपकली का रेंगना मां लक्ष्मी के आगमन का संकेत है। यह इस बात का संकेत देता है कि घर में मां लक्ष्मी का वास है। यही वजह है कि दिवाली के दिन छिपकली का देखना शुभ होता है और यह इस बात का पूर्व संकेत देता है कि आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा धन की प्राप्ति होने वाली है, या फिर आर्थिक तंगी दूर होने वाली है।

दिवाली पर छिपकली दिखे तो क्या करें

ज्योतिष शास्त्र और कर्मकांड के जानकार पं. धनंजय पांडेय बताते हैं कि दिवाली के दिन छिपकली को देखकर उसकी पूजा करने से जीवन से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। ऐसे में अगर दिवाली के दिन अगर छिपकली दीवार पर नजर आए तो तुरंत मां लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति का पास रखा कंकू-चावल ले आए। इसके बाद उसे दूर से ही छिपकली पर छिड़क दें। ऐसा करते हुए मां लक्ष्मी से अपनी मनोकामना कहें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी हर मुराद पूरी करती हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola