Falgun Month Festival and Rules: हिंदू पंचांग का अंतिम माह फाल्गुन आज 6 फरवरी 2023 से आरंभ हो गया है। इसे फागुन भी कहा जाता है। इस माह में कई उत्सव तथा पर्व आते हैं जिनकी वजह से इसे धार्मिक कार्यों के लिए अत्यन्त शुभ माना गया है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार फाल्गुन माह में कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान भी किए जाते हैं।
इस महीने में भगवान शिव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि भी आता है। इसी प्रकार भगवान विष्णु के अनन्य भक्त प्रहलाद की कथा से भी फाल्गुन माह जुड़ा हुआ है। ब्रजमंडल का प्रसिद्ध होली का त्यौहार भी इसी माह में आता है। अतः यह पर्व बहुत शुभ बन गया है। यही कारण है कि फाल्गुन माह को लेकर शास्त्रों में कई तरह के नियम बताए गए हैं। जानिए इस माह में आने वाले व्रत, उत्सव एवं पर्वों के बारे में
यह भी पढ़ें: प्रदोष पर करें शिवजी के यह उपाय, मृत्यु को भी टाल देंगे भगवान भोलेनाथ
फाल्गुन माह के व्रत-त्योहार (falgun month 2023 Festival List)
9 फरवरी 2023 (गुरुवार) – संकष्टी चतुर्थी व्रत, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी
12 फरवरी 2023 (रविवार) – यशोदा जयंती
13 फरवरी 2023 (सोमवार) – शबरी जयंती
14 फरवरी 2023 (मंगलवार) – जानकी जयंती
16 फरवरी 2023 (गुरुवार) – विजया एकादशी
18 फरवरी 2023 (शनिवार) – महाशिवरात्रि, वैद्यनाथ जयंती, शनि प्रदोष व्रत
20 फरवरी 2023 (सोमवार) – फाल्गुन अमावस्या (सोमवती अमावस्या)
22 फरवरी 2023 (बुधवार) – फुलेरा दूज
23 फरवरी 2023 (गुरुवार) – विनायक चतुर्थी
27 फरवरी 2023 (सोमवार) – होलाष्टक प्रारंभ
3 मार्च 2023 (शुक्रवार) – आमलकी एकादशी, रंगभरी एकादशी
4 मार्च 2023 (शनिवार) – प्रदोष व्रत, गोविंद द्वादशी
7 मार्च 2023 (मंगलवार) – होलिका दहन
8 मार्च 2023 (बुधवार) – होलाष्टक समाप्त, होली, फाल्गुन मास समाप्त
यह भी पढ़ेंः आज ही करें दूर्वा के ये उपाय, भर जाएंगे घर के सब भंडार
फाल्गुन माह के लिए शास्त्रों में बताए गए हैं ये नियम
इस माह में कई धार्मिक त्यौहार भी आते हैं और मौसम भी बदलता है। इन बातों को ध्यान रखते हुए शास्त्रों में कई नियम बताए गए हैं। इन नियमों की पालना से आध्यात्मिक उन्नति होती है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। जानिए इन नियमों के बारे में
- इस माह गेहूं आदि अनाज नहीं खाने चाहिए। इसके बजाय मोटा अनाज या फलाहार करना चाहिए।
- इस पूरे मौसम में एकदम गर्म या एकदम ठंडी तासीर वाली चीजें नहीं खानी चाहिए। ऐसा करना स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। जहां तक संभव हो, मौसम फल व चीजें खाएं।
- फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि आती है, अत: यह शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व का माह है। इसके साथ ही होली भी आती है। अत: इस पूरे महीने में अंडे, मांस, मछली, शराब व अन्य सभी प्रकार के नशों से दूर रहना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
13 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines