Limb Twitching Sign: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शरीर के अंगों का फड़कना खास संकेत देता है। अक्सर कई बार अचानक शरीर का कोई अंग फड़क जाता है। जानकार बताते हैं कि शरीर के अंगों का फड़कना कोई आम बात नहीं है। हालांकि कई लोग इसे अंधविश्वास मानकर टाल देते हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इस बारे में विस्तार से बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के जानकार बताते हैं कि शरीर के कुछ अंगों का फड़कना शुभ संकेत देते हैं। आइए जानते हैं कि शरीर के किन 5 अंगों का फड़कना शुभ है।
आंखों का फड़कना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी पुरुष की दाईं आंख फड़कती है तो यह शुभ संकेतक है। जो कि इस बात का संकेत देता है कि आने वाले समय में कोई बड़ी इच्छा पूरी होने वाली है। वहीं अगर किसी व्यक्ति की बाईं आंख फड़कती है तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि कोई शुभ समाचार मिलने वाला है।
मस्तक का फड़कना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मस्तक (माथा) का फड़कना शुभ है। अगर अचानक किसी व्यक्ति का मस्तक फड़कता है तो यह इस बात का संकेत है कि बहुत जल्द तमाम भौतिक सुखों की प्राप्ति होने वाली है।
यह भी पढ़ें: Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज पर शाम को जरूर कर लें ये 2 आरती, तभी मिलेगी पूजा का फल
गाल का फड़कना
कहते हैं कि चेहरे की मुस्कुराहट इंसान के व्यक्तित्व को बयां करती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अचानक दोनों गालों का फड़कना शुभ संकेत है। दरअसल यह इस बात का संकेत देता है कि आने वाले समय में खूब धन लाभ होने वाला है।
नाक का फड़कना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नाक का फड़कना बेहद शुभ है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति की नाक अचानक फड़कना इस बात का संकेत देता है कि बहुत जल्द बिजनेस में चौतरफा आर्थिक लाभ होने वाला है।
हथेलियों का फड़कना
ज्योतिष शास्त्र में हथेलियों का फड़कना भी शुभ संकेतक माना गया है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली फड़कती है तो यह इस बात का संकेत देता है कि बहुत जल्द ही धन-वैभव से परिपूर्ण होकर अमीर बनने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023 Mistakes: गणेशजी को भूलकर भी ना चढ़ाएं ये चीजें, पूजन के दौरान इन गलतियों से रहें बचकर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
5 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
12 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines