Libra Love Horoscope 2024 Hindi: इक्कतीस दिसंबर यानी 2023 का आखिरी दिन आज है। नए साल में अपनी लव लाइफ को लेकर हर कोई उत्सुक है यह जानने के लिए कि पार्टनर का कितना साथ मिलेगा। नए साल में लव पार्टनर कितने करीब रहेंगे। लव लाइफ शादीशुदा जिंदगी में बदलेगी या नहीं। अगर हां, तो इसके लिए सही समय क्या रहेगा। आइए आगे लव राशिफल 2024 के मुताबिक तुला राशि वालों का पूरा भविष्यफल जानते हैं।
लव पार्टनर के कितने करीब रहेंगे
राशिफल 2024 के मुताबिक, तुला राशि के लिए नया साल लव लाइफ को लेकर अत्यंत शुभ और खास है। नए साल में लव लाइफ को एक नया आयाम मिलेगा। यानी लव लाइफ को नया स्वरूप देंगे। कुंडली के दूसरे भाव में शुक्र और बुध की मौजूदगी रहेगी। जिसकी वजह से आप लव पार्टनर के बेहद करीब रहेंगे। पार्टनर के प्रति लगाव बढ़ेगा।
शनि देव रहेंगे मेहरबान
वहीं पूरे साल आपकी कुंडली के पांचवें भाव (घर) में शनि की मौजूदगी रहेगी। नए साल में कुंडली में शनि की ऐसी स्थिति लव लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। शनि देव की कृपा से आप दोनों लव लाइफ को शादीशुदा जिंदगी में बदलने के लिए खूब मेहनत करेंगे।
होंगे एक दूजे के करीब
राशिफल 2024 के मुताबिक, नए साल में बहुत संभव है कि आज दोनों एक दूजे को हो जाएंगे। कुंडली में शनि की ऐसी स्थिति यह बताती है कि लव पार्टनर एक दूसरे के प्रति कितना प्यार रखेंगे। साथ ही रिलेशनशिप को लेकर कितना सीरियस रहेंगे।
लव लाइफ को लेकर 3 महीना रहेगा कठिन
अगर आप पहले से रिलेशनशिप में हैं तो नए साल में अपको लव लाइफ में सफलता मिलेगी। हालांकि अप्रैल, अगस्त और सितंबर में लव लाइफ को लेकर कुछ परेशानियां रहेंगी। हालांकि, बाकी समय आप दोनों एक दूसरे के करीब रहेंगे और खूब प्यार लुटाएंगे। साथ ही लव पार्टनर के साथ खुशनुमा और क्वलिटी टाइम स्पेंड करेंगे।
शादी के लिए दिसंबर रहेगा शुभ
वहीं नए साल का मार्च महीना लव लाइफ को लेकर अत्यंत खुशनुमा रहेगा। लव लाइफ में भरपूर रोमांस बना रहेगा। इसके अलावा आगे जुलाई से अक्टूबर तक रिलेशनशिप में प्यार और सौहार्द्र बना रहेगा। अगर पार्टनर से शादी करने की चाहत है तो इसके लिए दिसंबर का महीना शुभ रहेगा।
यह भी पढ़ें: आएंगे पार्टनर के करीब या बढ़ेगी दूरी? पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines