Libra Horoscope 2024 love Finance Career: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 2024 तुला राशि वालों के लिए करियर, आर्थिक जीवन, शादीशुदा जिंदगी और लव लाइफ को लेकर शानदार रहने वाला है। लव लाइफ में जहां खट्टे-मीठे अनुभव प्राप्त करेंगे, वहीं वैवाहिक जीवन में खुशहाली नजर आएगी। इसके अलावा 2024 में तुला राशि वालों का आर्थिक जीवन भी अच्छा रहेगा। जबकि करियर में उन्नति मिलेगी। आइए 2024 के राशिफल के अनुसार, जानते हैं कि तुला राशि वालों के लिए आने वाला नया साल कैसा रहेगा।
तुला राशिफल 2024 (करियर)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि से जुड़े जातकों के लिए 2024 करियर को लेकर खास है। नए साल के शुरुआत में करियर में सफलता मिलेगा। इसके पीछे राहु-बृहस्पति कारक ग्रह बनकर खड़े रहेंगे। जनवरी से मार्च की अवधि में करियर में ग्रोथ मिलेगा। कुल मिलाकर इस दौरान करियर को लेकर किसी प्रकार की चिंता नहीं रहेगी। हालांकि मई-जून में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जबकि अगस्त से दिसंबर के दौरान सब अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
तुला राशिफल 2024 (आर्थिक जीवन)
तुला राशि वालों के लिए नए साल की शुरुआत थोड़ी कठिन होगी। जनवरी से मार्च तक आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। बिजनेस करने वालों कुछ हद तक नुकसान हो सकता है। हालांकि मार्च, मई और अगस्त में आर्थिक लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें अगस्त के महीने में विशेष लाभ होगा। यानी अगस्त 2024 में आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे।
तुला राशिफल 2024 (लव लाइफ व वैवाहिक जीवन)
राशिफल 2023 के मुताबिक, नए साल में लव मैरिज का योग है। साथ ही इस राशि के जातक नए साल में लव लाइफ को लेकर चौकन्ना रहेंगे। सच्चे प्यार की तलाश पूरी होगी। कुल मिलाकर नए साल में लव लाइफ शानदार रहेगा। जबकि नए साल में वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। साल के शुरुआत में शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। अप्रैल से जून के बीच वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अगस्त से अक्टूबर के बीच वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अक्टूबर, 2024 से लेकर दिसंबर तक अविवाहित जातकों को शादी के लिए प्रस्ताव आएगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines