हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Leo Love Rashifal 2026: सिंह राशि वालों के लिए कैसी रहेगी 2026 में लव लाइफ? पढ़ें वार्षिक प्रेम राशिफल

Love Rashifal 2026 Prediction: सिंह राशि वालों के लिए साल 2026 काफी हद तक अच्छा रहेगा. आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों की मनोकामना पूरी हो सकती है. आपका प्रेम और वैवाहिक भाग्यफल कैसा रहेगा चलिए जानते हैं?

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Love Horoscope 2026 Prediction: राशिचक्र की पांचवी राशि सिंह है. सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं. सूर्य के प्रभाव से नेतृत्व क्षमता, साहस और निर्णय लेने की क्षमता प्राप्त होती है. सूर्य को शक्ति, तेज, आत्मविश्वास और जीवन ऊर्जा का कारक माना जाता है. नया साल 2026 सिंह राशि वालों के लिए प्रेम संबंध के मामले में कैसा रहेगा इसके बारे में आप वार्षिक लव राशिफल से जान सकते हैं. चलिए जानते हैं आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए साल कैसा होगा?

सिंह राशि प्रेम जीवन

सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें इनके लिए साल अच्छा रहेगा. जो लोग एक-दूसरे से सच्चा प्यार करते हैं उन्हें रिश्तों में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. इन लोगों को शनि ग्रह परेशान नहीं करेंगे. हालांकि, कभी-कभार नाराजगी या जिद के कारण परेशानी हो सकती है इसे आप समझदारी से सुलझा सकते हैं. ऐसे लोग जो प्रेम विवाह की इच्छा रखते हैं उनकी मनोकामना पूरी होगी. जून से लेकर अक्टूबर तक आपको मिलने के मौके कम मिलेंगे. पार्टनर से दूरी के बाद भी रिश्ते मधुर बने रहेंगे.

ये भी पढ़ें – Love Rashifal 2026: रिश्ते में बढ़ेगा प्यार या होगी तकरार, जानें कैसी रहेगी मेष से मीन तक सभी की लव लाइफ?

विज्ञापन

सिंह राशि वैवाहिक जीवन

वैवाहिक जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा. आपको शुभ परिणाम मिलेंगे. जिनकी शादी नहीं हुई है उन लोगों को विवाह बंधंन में बंधने के लिए अच्छा समय है. जून तक का समय आपके रिश्तों के लिए अच्छा रहेगा. इसके बाद अक्टूबर तक विवाह से संबंधित मामलों में सफलता थोड़ी मुश्किल होगी. हालांकि, अक्टूबर के बाद विवाह और सगाई के मौके बनेंगे.

सिंह राशि वालों के लिए उपाय

आप बेहतर जीवन के लिए महीने के तीसरे रविवार के दिन बंदरों को गुड़ खिलाएं और हर महीने चौथे शनिवार को बहते हुए पानी में कोयला प्रवाहित करें. आप नहाने के पानी में एक चम्मच दूध मिलाकर नहाएं. लव लाइफ को बेहतर करने के लिए नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाएं. पार्टनर के साथ घूमने जा रहे हैं तो पीले कपड़े पहनें या छोटा सा कपड़ा साथ रखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola