Lazy Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां हैं और सभी अलग गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व के लिए जानी जाती है। आज हम आपको उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सबसे ज्यादा आलसी होते हैं, लेकिन जब काम करने की ठान लेते हैं तो उसे करके ही रहते हैं। सिर्फ काम को करते ही नहीं बल्कि इतने अच्छे तरीके से काम पूरा करते हैं कि सामने वाला उनका दीवाना ही हो जाता है। अपने आलस के लिए प्रसिद्ध राशियां किसी को भी अपने काम से दीवाना बना सकती हैं। आइए वो 3 सबसे ज्यादा आलसी राशियां कौन सी हैं?
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के लोग शांतिपूर्ण जीवन जीना पसंद करते हैं। इन्हें आरामदेह जीवन बहुत पसंद होता है। इन्हें किसी भी काम को करने में जल्दबाजी पसंद नहीं होती, लेकिन जब बात अपनी योग्यता दिखाने की आती है तो ये सारा आलस भूलकर बॉस स्वभाव के बन जाते हैं और काम को अच्छे से पूरा करते हैं। इन्हें सबसे ज्यादा खुद को खुश रखना पसंद होता है। मगर जब ये किसी काम को करने की ठान लेते हैं तो उनके आगे कोई टिक नहीं पाता है। अच्छे-अच्छे को पीछे छोड़ देते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के लोग भी आलसी माने जाते हैं। इन से काम करवाना आसान नहीं होता है। अपनी मर्जी के मालिक होते हैं। ये काम करना तब पसंद करते हैं जब इनका मन होता है। कोई ऑर्डर देकर इनसे जल्दी से काम नहीं करा सकता है। आजादी को बहुत पसंद करते हैं। ये अपने नियमों के अनुसार काम करते हैं। मेहनत ज्यादा करके समय बर्बाद करना पसंद नहीं करते हैं, स्मार्ट वर्क के साथ काम करना पसंद करते हैं।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के लोग भी सबसे ज्यादा आलसी माने जाते हैं। दिन भर ये खुद के ख्यालों में खोए रहते हैं। हालांकि, जब बात आती है किसी काम को करवाने या करने की तो थोड़ा सा भी घबराते नहीं है। एक्शन मोड में आने के साथ अपना काम बहुत अच्छे तरीके से करते हैं। ये मेहनती नहीं लगते हैं लेकिन जब किसी को काम को करने के लिए मोटिवेट हो जाते हैं तो कामयाबी हासिल करने में देर नहीं लगती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
8 mins agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
5 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines