Last Yog of 2025: धनु और वृषभ राशि में बुध-अरुण बनाएंगे साल का अंतिम षडाष्टक योग, मेष समेत 3 राशियों का खुशहाल रहेगा 2026

Last Yog of 2025: 31 दिसंबर, 2025 को धनु और वृषभ राशि में बुध-अरुण बनाएंगे साल का अंतिम योग, जो एक षडाष्टक योग है. इससे 3 राशियों को इस खास योग से विशेष लाभ मिलेगा और 2026 की शुरुआत खुशियों भरी होगी. आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

shadashtak-yog

Last Yog of 2025: 31 दिसंबर, 2025 को न केवल साल 2025 का समापन हो रहा है, बल्कि इस साल का अंतिम योग भी बन रहा है. इस योग बुध और अरुण (यूरेनस) ग्रह बनाएंगे और जो योग बन रहा है, वह है षडाष्टक योग. यूं तो षडाष्टक योग का राशियों पर प्रभाव मिला-जुला यानी शुभ-अशुभ दोनों होता है. लेकिन 31 दिसंबर के बनने वाले इस योग से अधिकांश राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा, जिससे साल 2026 की शुरुआत भी काफी फलदायी रहेगी. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, यह योग विशेष तौर पर 3 राशि वालों के लिए काफी खुशियों भरा साबित्त होगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

31 दिसंबर को बनने वाला षडाष्टक योग मेष राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा. करियर में नए अवसर मिलेंगे और लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग लाभकारी साबित होगा. धन लाभ के संकेत हैं और निवेश में समझदारी से फायदा मिलेगा. परिवार और रिश्तों में संतुलन और खुशहाली बनी रहेगी. स्वास्थ्य में हल्की-फुल्की सावधानी की जरूरत रहेगी. इस समय आपकी योजना और रणनीति कारगर साबित होगी. नई परियोजनाओं में सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन जातकों के लिए षडाष्टक योग करियर और वित्तीय मामलों में अच्छा समय लाएगा. नौकरी या व्यवसाय में स्थिरता आएगी और कुछ नए स्रोतों से आय बढ़ सकती है. मित्रों की सलाह और सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और घर में उत्साह का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन व्यायाम और संतुलित आहार पर ध्यान दें. नए निवेश और वित्तीय योजनाओं पर विचार करना लाभकारी रहेगा. दोस्तों और सहयोगियों से प्राप्त मदद आपके लिए महत्वपूर्ण अवसर लेकर आएगी.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह योग नए उत्साह और उन्नति का संदेश लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को मान्यता मिलेगी. पुराने प्रयास अब फल देंगे और कुछ नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मित्रों की मदद से लाभकारी अवसर बनेंगे. मानसिक शांति और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. सामाजिक संपर्क और संबंध मजबूत होंगे. नए विचार और रचनात्मकता आपकी पहचान बढ़ाएंगे. यात्रा या व्यावसायिक संपर्क से अतिरिक्त लाभ मिलने के संकेत हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ