Lakshmi Narayan Yog 2026 Rashifal: इन 4 राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, प्राप्त होगा रुका हुआ धन; शुक्र-बुध की युति से होगा कमाल

Lakshmi Narayan Yog 2026 Rashifal: 21 जनवरी 2026 को श्रवण नक्षत्र में शुक्र-बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा. यह योग सुख, धन, व्यापार और दांपत्य में उन्नति दिलाने वाला माना जाता है. इससे 4 राशियों को अच्छी खबर और रुका धन मिलने के योग बन रहे हैं. चेक करें, क्या आपकी राशि भी इसमें शामिल है?

Lakshmi-Narayan-Yog-2026-Rashifal

Lakshmi Narayan Yog 2026 Rashifal: द्रिक पंचांग के अनुसार, 21 जनवरी से शुक्र और बुध ग्रह लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे. पंचांग के मुताबिक, बुधवार 21 जनवरी, 2026 को 02:54 ए एम बजे सुख, वैभव, दांपत्य सुख और भोग-विलास के दाता शुक्र और शुक्रवार 23 जनवरी को 10:27 ए एम बजे बुद्धि, वाणी, व्यापार, संचार के स्वामी ग्रह बुध श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे. चंद्रमा के इस नक्षत्र में इन दोनों ग्रहों के गोचर से शुक्र और बुध की युति का निर्माण होगा, जिसे ज्योतिष शास्त्र में ‘लक्ष्मी नारायण योग’ कहा गया है.

विज्ञापन

इसके साथ ही 21 जनवरी को ही 09:15 पी एम बजे सूर्य और बुध भी एक-दूसरे से 0° की कोणीय दूरी पर रहेंगे और एक-दूसरे से युति संयोग बनाएंगे, जिसे बुधादित्य योग कहा जाता है।

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को लक्ष्मी का और बुध को ‘नारायण’ का प्रतीक माना गया है. इसलिए दोनों ग्रहों की शुभ युति को लक्ष्मी नारायण योग कहा जाता है, जो बेहद फलदायी होता है. यूं तो इस योग का असर सभी राशियों पर व्यापक रूप से पड़ेगा, लेकिन 4 राशियों के जातकों को अच्छे खबर मिलेगी, रुका हुआ धन प्राप्त होगा और मन के अरमान पूरे होंगे. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह योग बेहद शुभ साबित होगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना प्रबल है. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी. वरिष्ठ अधिकारी सहयोग करेंगे. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. मनचाही चीज खरीदने का योग बन सकता है.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग तरक्की लेकर आएगा. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. रुका हुआ भुगतान मिलने से राहत मिलेगी. व्यापार में नए समझौते फायदेमंद रहेंगे. वाणी और बुद्धि का सही उपयोग आपको सफलता दिलाएगा. सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा. मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास मजबूत होगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य को चमकाने वाला है. मेहनत का पूरा फल मिलेगा. धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं. नौकरी बदलने या नई शुरुआत के लिए समय अनुकूल है. व्यापार में विस्तार हो सकता है. साझेदारी से लाभ मिलेगा. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी. परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है. रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे. प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू में सफलता मिलने की भी प्रबल संभावना रहेगी.

मकर राशि

मकर राशि के लिए यह योग विशेष रूप से प्रभावशाली रहेगा. आपकी राशि में ग्रहों की सक्रियता से आत्मविश्वास बढ़ेगा. करियर में बड़ा अवसर मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. बचत बढ़ेगी. संपत्ति या वाहन खरीदने का योग बन सकता है. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. पुराने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और नई योजनाओं पर काम शुरू होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ