हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lakshmi Narayan Rajyog: 18 जनवरी को शुक्र व बुध मिलकर बनाएंगे लक्ष्मी नारायण राजयोग, 3 राशियों की बदल जाएगी किस्मत

Lakshmi Narayan Rajyog: 18 जनवरी को धनु राशि में शुक्र व बुध दोनों ग्रह युति कर रहे हैं, जिससे लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। राजयोग बनने से तीन राशियों को लाभ होगा।

विज्ञापन
Lakshmi Narayan Rajyoga

Lakshmi Narayan Rajyog: जब ग्रह समय-समय पर राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो शुभ और अशुभ योग बनते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राशि परिवर्तन से राजयोग का भी निर्माण होता है। राजयोग बनने से पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों पर शुभ अशुभ प्रभाव देखने को मिलता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 18 जनवरी को धनु राशि में बुध और शुक्र युति बनाने जा रहे हैं। इन दोनों ग्रहों की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होने वाला है। लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने से 12 राशियों पर शुभ अशुभ प्रभाव पडे़गा। लेकिन बता दें कि तीन ऐसी राशियां है, जिनको इस राजयोग से अच्छा-खासा धन का लाभ होगा। साथ ही जातक के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से जुड़ा कोई शुभ संदेश प्राप्त हो सकता है। आइए उन तीन लकी राशि वालों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

यह भी पढ़ें- सूर्य और शनि के नक्षत्र परिवर्तन से 3 राशि वाले कमाएंगे खूब धन-दौलत

विज्ञापन

कुंभ राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने से कुंभ राशि वालों को लाभ प्राप्त होगा। क्योंकि यह राजयोग कुंभ राशि के इनकम और लाभ स्थान पर बनेगा। जातक के आय में जबरदस्त वृद्धि होगी। पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। साथ ही धन का निवेश लाभदायक रहने वाला है। पार्टनर की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकता है। साथ ही यह राजयोग सभी इच्छाओं को पूर्ति करेगा। संतान पक्ष से शुभ संदेश प्राप्त होगा। साथ ही कारोबारियों के लिए यह राजयोग गजब का लाभ प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें-  कब है साल 2024 की पहली मासिक दुर्गाष्टमी, जानें शुभ तिथि, महत्व और उपाय

विज्ञापन

मीन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि वालों के लिए यह राजयोग अच्छे दिन लेकर आएगा। शास्त्र के अनुसार, यह राजयोग मीन राशि की कुंडली के कर्म भाव में बन रहा है। कुंडली में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने से नौकरी करने वालों को खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही जातक को वेतन और पद दोनों में वृद्धि हो सकती है। समाज में मान-सम्मान और धन में वृद्धि होगी। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए यह राजयोग बेहद शुभ रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग बेहद ही शुभ रहने वाला है। नौकरी पेशा वाले जातकों के पद और वेतन में वृद्धि होगी। साथ ही धन कमाने के नए स्रोत प्राप्त होंगे। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा। साथ ही जातक को ससुराल पक्ष से कुछ अच्छा तोहफा मिल सकता है। व्यापारियों के लिए यह राजयोग लाभप्रद रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- कब है साल 2024 की पहली विनायक चतुर्थी, जानें शुभ तिथि और महत्व

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

(Phentermine)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola