शनि-राहु और केतु के खतरनाक प्रभाव से बचाता है सिर्फ ये 1 रत्न, जानें धारण करने के फायदे
Edited By Dipesh Thakur

शनि-राहु और केतु के खतरनाक प्रभाव से बचाता है सिर्फ ये 1 रत्न, जानें धारण करने के फायदे
Edited By Dipesh Thakur

शनि-राहु और केतु के खतरनाक प्रभाव से बचाता है सिर्फ ये 1 रत्न, जानें धारण करने के फायदे
Lajward Jemstone: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए खास रत्नों के बारे में बताया गया है। कहा जाता है कि रत्न की चमत्कारी शक्तियों से पल भर में किसी इंसान की जिंदगी बदल सकती है. रत्न शास्त्र के जानकार बताते हैं कि इसके चयन में बहुत सावधानी बरतनी होती है. क्योंकि कई बार इसका उल्टा प्रभाव भी देखने को मिलता है. ऐसे में किसी भी रत्न को धारण करने से पहले एक बार जरूर जानकारों से सलाह लेना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र में शनि, राहु और केतु के अशुभ प्रभाव बेहद खतरनाक माने गए हैं. जिसकी शांति के लिए अलग-अलग प्रकार के रत्नों को धारण करने की सलाह दी जाती है, लेकिन हम आपको एक ऐसे रत्न के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे धारण करने से शनि, राहु और केतु के बुरे प्रभावों से बचा जा सकता है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि, राहु और केतु से प्रभावित जातक लाजवर्त धारण कर सकते हैं. इसके अलावा जिनकी राशि के स्वामी शनि हैं, वे भी इस रत्न हो पहन सकते हैं. हालांकि लाजवर्त धारण करने से पहले किसी ज्योतिषी को अपनी कुंडली दिखाएं और उनसे परामर्श लेकर भी इस रत्न को धारण करें. ऐसा करना ज्यादा अच्छा रहेगा, क्योंकि रत्नों के उल्टे प्रभाव भी देखने को मिलते हैं.
यह भी पढ़ें: भद्र राजयोग से चमकने जा रही है इन 3 राशि वालों की किस्मत, जमकर होगी धनवर्षा!
ज्योतिष शास्त्र और रत्न शास्त्र में लाजवर्त रत्न के बारे में बखूबी बताया गया है. रत्न शास्त्र के जानकार बताते हैं कि यह रत्न शनि-राहु और केतु के अशुभ प्रभाव को दूर करने में सहायक साबित होता है. साथ ये ग्रह मजबूत होकर शुभ फल प्रदान करते हैं. जिससे कि तरक्की में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं. इसके अलावा इस रत्न को धारण करने से स्मरणशक्ति बढ़ती है. साथ ही साथ पितृ दोष से भी छुटकारा मिलता है. लाजवर्त रत्न देखने में गहरा नीला होता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: