Kuber Favourite Zodiac: वैसे तो वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, आर्थिक संपन्नता के लिए कुंडली में शुक्र ग्रह का मजबूत होना जरूरी है, लेकिन इसके अलावा मां लक्ष्मी की कृपा भी आवश्यक माना गया है। कहा जाता है कि जिन लोगों को मां लक्ष्मी और शुक्र देव की कृपा प्राप्त होती है, उसे आर्थिक संकटों का सामना नहीं करता पड़ता है। सनातन धर्म में कुबेर को धन के देवता के रूप में स्वीकार किया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियों पर कुबेर देवता की विशेष कृपा रहती है। जिसकी वजह से ऐसे जातकों को धन की कोई कमी महसूस नहीं होती। आइए जानते हैं उन 3 राशियों के बारे में जिन पर कुबेर देवता हमेशा प्रसन्न रहते हैं।
कर्क राशि
ज्योतिष शास्त्र की मान्यता के अनुसार, कर्क राशि के जातकों पर कुबेर देवता की विशेष कृपा बनी रहती है। ऐसे में इस राशि के जातक बेहद मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। ऐसे लोग किसी भी काम को अंजाम तक पहुंचाने के बाद ही चैन लेते हैं। इसके अलावा इस राशि के लोगों को किस्मत का भी भरपूर साथ मिलता है। कुबेर देवता की कृपा से कर्क राशि के जातक धन-दौलत के मामले में औरों के आगे रहते हैं।
यह भी पढ़ें: मां लक्ष्मी घर में आने से पहले देती हैं ये 5 संकेत, नजरअंदाज करने पर रूठ जाएंगी धन की देवी
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग जिद्दी स्वभाव से माने जाते हैं। इसके साथ ही स्वभाव से जुनूनी होने के कारण इस राशि पर कुबेर देवता की विशेष कृपा रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं। ऐसे में मंगल देव की कृपा से इस राशि के लोग मेहनती और लग्नशील होते हैं। जिसकी वजह से इन्हें जीवन में कभी भी आर्थिक संकटों का सामना नहीं करना पड़ता है।
तुला राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। शुक्र को धन-वैभव, ऐश्वर्य, विलासिता और सुख का कारक माना गया है। मान्यता है कि जिन लोगों पर शुक्र देव की कृपा होती है, उन्हें पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। ऐसे लोग अपना हर कार्य ईमानदारी से करते हैं। जिसकी वजह से इन्हें कार्यस्थल पर भी अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होता है। इतना ही नहीं, कुबेर देव की कृपा के कारण इस राशि से संबंधित लोग हर काम में सफल होते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
रविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
33 mins agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines