Kuber Dev: घर में वास्तु की इन टिप्स को करें फॉलो, कुबेर देव दोनों हाथों से बरसाएंगे धन!

Kuber Dev

Kuber Dev

विज्ञापन

Kuber Dev: वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि घर की चीजों को नियम के अनुसार रखने पर सरकात्मक ऊर्जा का संचार होता रहता है। वहीं अगर घर में रखे हुए सामान व्यवस्थित रूप में नहीं हैं या बिखड़े पड़े हैं तो वास्तु दोष के गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। दरअसल घर का वास्तु दोष जीवन में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न करता है। आइए जानते हैं कि किन वास्तु टिप्स को फॉलो करने पर घर में कुबेर देव का वास होता है।

कुबेर देवता की पूजा

धर्म शास्त्र के अनुसार, जिस घर में कुबेर देव की कृपा रहती है, वहां धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती। हालांकि कुबेर देव की कृपा पाने के लिए वास्तु के कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। धन प्राप्ति के लिए शास्त्रोक्त विधि से कुबेर देव की पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि नियमित रूप से कुबेर देव की विधिवत पूजा करने पर आर्थिक तंगी दूर होने लगता है। साथ ही घर-परिवार खुशहाल रहता है।

Advertisment

कुबेर यंत्र

सनातन परंपरा में भगवान कुबेर को धन-वैभव और समृद्धि का देवता माना गया है। ऐसे में मान्यता है कि घर में कुबेर यंत्र को स्थापित करने से वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। जिसके घर की सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

उत्तर दिशा का रखें ध्यान

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, उत्तर दिशा से कुबेर देव का खास संबंध है। माना जाता है कि इस दिशा में कुबेर देव वास करते हैं। ऐसे में घर की उत्तर दिशा में कभी भी जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। इसके साथ ही इस दिशा में शौचालय बनवाने से भी परहेज करना चाहिए। क्योंकि इस दिशा का वास्तु दोष घर की सुख-शांति और आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है।

विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिम दिशा

आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में तिजोरी रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन की कमी नहीं होती है। साथ ही अगर आर्थिक संकट है भी तो वह धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन

वॉटर फाउंटेन

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कुबेर उत्तर दिशा के स्वामी हैं। ऐसे में घर सकारात्मक ऊर्जा के लिए इस दिशा में वॉटर फाउंटेन जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती है। साथ ही धन-दौलत की कमी नहीं होती।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ