Krishna Janmashtami: शास्त्रों में कहा गया है कि बच्चा गर्भावस्था के दौरान ही अनुभव करना और सीखना आरंभ कर देता है। इसका एक उदाहरण महाभारत में अभिमन्यु के रूप में भी दिया गया है। अर्जुन का पुत्र अभिमन्यु जब सुभद्रा के गर्भ में था, तभी उसने चक्रव्यूह तोड़ना सीख लिया था। यही कारण है कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं में गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत सी ध्यान रखने योग्य बातें बताई गई हैं।
यह भी पढ़ें: महंगे रत्न नहीं, सस्ता जर्किन पहनने से बदलेगा भाग्य, जानिए आपकी राशि के लिए कौनसा रत्न रहेगा शुभ
धार्मिक परंपराओं को अनुसार यदि कोई कपल चाहता है कि उनका बच्चा सुंदर, नटखट तथा होनहार हों तो उन्हें गर्भवती महिला के कक्ष की सजावट भी बिल्कुल उसी तरह करनी चाहिए। इसके लिए सर्वोत्तम उपाय बताया गया है कि गर्भवती महिला के रुम में या उसके बिस्तर के ठीक सामने बालकृष्ण का चित्र रखना चाहिए। ऐसा करने से उस कमरे में पॉजिटिव एनर्जी आती है जो मां और उसके अजन्मे बच्चे दोनों के लिए शुभ रहती है। आइए जानते हैं कि बालकृष्ण की तस्वीर तथा प्रतिमा रखने से जुड़े नियम
बालकृष्ण की प्रतिमा से जुड़े ये नियम ध्यान रखें (Krishna Janmashtami)
- कमरे में बालकृष्ण की प्रतिमा अथवा चित्र को सदैव उत्तर अथवा पूर्व दिशा में रखना चाहिए। सबसे बड़ी बात, उनका मुख कभी भी दक्षिण दिशा की ओर नहीं होना चाहिए। ऐसा चित्र घर में पॉजिटिव एनर्जी लाता है।
- यदि संभव हो तो उस रुम में कुछ ताजे पुष्प भी रखने चाहिए। ऐसा करने से रुम में एक अलग ही पॉजिटिव वाइब आती है जो गर्भवती महिला और उसके शिशु दोनों के लिए उत्तम रहती है।
- जहां कहीं भी बालकृष्ण की प्रतिमा या चित्र हों, वहां पर भूल कर भी झूठे बर्तन, गंदे कपड़े या फालतू सामान न रखें। यह एक वास्तु दोष हैं तथा ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इसका असर पूरे घर पर पड़ता है और दुर्भाग्य का आगमन होता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
7 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines