Krishna janmashtami 2023: भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार जन्माष्टमी का पर्व 6-7 सितंबर 2023 को आ रहा है। इस दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं जिनका आप भी लाभ उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: घर के बाहर भूल कर भी न लगाएं काला मुखौटा या काले घोड़े की नाल, बर्बाद हो जाएंगे
इस बार द्वापर युग जैसे ही बनें शुभ संयोग
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार बुधवार को रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग रहेंगे। साथ ही मध्य रात्रि में अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, वृषभ लग्न और वृषभ का ही चंद्रमा भी रहेगा। महाभारत के अनुसार द्वापरयुग में भगवान कृष्ण के जन्म के समय भी ऐसा ही संयोग बन रहा था। इस वजह से इस बार जन्माष्टमी अत्यन्त शुभ फलदायक बन गई है। रोहिणी नक्षत्र तथा अष्टमी तिथि गुरुवार दोपहर तक रहेगी।
हिंदू धर्म में उदय तिथि की मान्यता होने के कारण जन्माष्टमी भी गुरुवार को ही मनाई जाएगी। शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान कृष्ण का जन्म मध्यरात्रि व्यापिनी अष्टमी तथा रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। गुरुवार को भी यही संयोग होगा, साथ ही हर्षण तथा सिद्धि योग का भी शुभ संयोग बन रहा है।
कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी (Krishna janmashtami 2023)
अष्टमी तिथि बुधवार को दोपहर 3.38 बजे से अगले दिन गुरुवार दोपहर 4.15 बजे तक रहेगी। रोहिणी नक्षत्र बुधवार सुबह 9.30 बजे से अगले दिन सुबह 10.25 बजे तक रहेगा। इस प्रकार गुरुवार मध्य रात्रि में भगवान कृष्ण का जन्म होगा। परंपरागत रुप से स्मार्त संप्रदाय के भक्त बुधवार को व्रत रखेंगे जबकि वैष्णव भक्त गुरुवार को व्रत रखेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
घूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
10 mins agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines