---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

कोकिला व्रत पर रवि योग से चमकेगा 5 राशियों का भाग्य, हर इच्छा होगी पूरी!

kokila vrat: साल 2024 में जुलाई माह में भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित कोकिला व्रत 20 जुलाई को रखा जाएगा। आइए जानते हैं कोकिला व्रत के दिन रवि योग के निर्माण से किन 5 राशियों के लोगों को लाभ होगा।  

---विज्ञापन---

kokila vrat 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल आषाढ़ मास में आने वाली पूर्णिमा तिथि के दिन कोकिला व्रत रखा जाता है। इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ भगवान शिव और माता पार्वती की विधिविधान से पूजा-अर्चना भी की जाती है। खासतौर पर ये व्रत कन्याएं और शादीशुदा महिलाएं रखती हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से अविवाहित लड़कियों को मनचाहा वर मिलता है। वहीं शादीशुदा महिलाओं के पति की आयु बढ़ती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।

इस बार कोकिला व्रत 20 जुलाई 2024 को रखा जाएगा। हालांकि इस बार कोकिला व्रत बेहद खास है, क्योंकि इस दिन रवि योग का शुभ संयोग भी बन रहा है। रवि योग को अति शुभ माना जाता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है। साथ ही जीवन में तरक्की पाने के भी संभावना बढ़ जाती है। चलिए अब जानते हैं कोकिला व्रत पर बने रवि योग से किन 5 राशियों का भाग्य चमकेगा।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में प्यार दस्तक देगा, जिसके कारण ये पूरा हफ्ता अच्छा रहेगा। जो लोग लंबे समय से धार्मिक कार्यों में सम्‍म‍िल‍ित हैं, उन्हें यश की प्राप्ति होगी। घर के मुखिया के स्वास्थ्य में सुधार होगा। जो लोग जॉब करते हैं, उनका बॉस उनके काम से खुश होकर उनका प्रमोशन कर सकता है।

ये भी पढ़ें- 7 ग्रहों की चाल बदलने से मकर राशि के लोगों को होगा नुकसान! जानें बचाव के 4 महाउपाय

---विज्ञापन---

मकर राशि

जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की थी, उन्हें मन मुताबिक अंक हासिल हो सकते हैं। बिजनेसमैन को बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा, जिससे प्रसन्नता होगी। मकर राशि के लोगों के लिए प्रॉपर्टी खरीदने के लिए रविवार का दिन शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और विश्वास में वृद्धि होगी।

---विज्ञापन---

मीन राशि

जो लोग लंबे समय से जॉब कर रहे हैं, उनकी सैलरी बढ़ने की पूरी संभावना है। बिजनेसमैन की घर खरीदने के इच्छा इस हफ्ते पूरी हो सकती है। भाग्य से मिल रहे साथ और देवी-देवताओं के आशीर्वाद के कारण कारोबारियों को धन लाभ हो सकता है। अगर इस पैसे को आप शेयर मार्केट में लगाते हैं, तो फ्यूचर में अच्छा रिटर्न मिलेगा।

मेष राशि

नौकरीपेशा जातकों की इनकम अगले माह तक बढ़ सकती है। परिवार में किसी का रिश्ता पक्का हो सकता है, जिससे घर में सभी का मूड अच्छा रहेगा। व्यापारियों को बिजनेस में मुनाफा कमाने के कई नए अवसर मिलेंगे, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। सोच-समझकर योजना बनाएंगे, तो वो जरूर सफल होंगी।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

शेयर मार्केट में पैसे लगाने के लिए दुकानदारों के लिए ये हफ्ता अनुकूल रहेगा। फ्यूचर में बड़ा मुनाफा होने की उम्मीद है। न्यूली मैरिड कपल के दांपत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा। पार्टनर के साथ समय बिताएंगे, तो उन्हें जानने में आसानी होगी। जो लोग प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहे हैं, उनका ट्रांसफर विदेश में हो सकता है।

ये भी पढ़ें- अगले 1 महीने तक इन 5 राशियों पर रहेगी शनि की कुदृष्टि! 

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 08, 2024 09:36 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola