घर की रसोई में करवाएंगे ये कलर तो तिजोरी में होगा लक्ष्मी का स्थाई वास

jyotish tips, vastu tips, vastu tips in hindi, kitchen vastu colour, kitchen vastu tips

Image Credits: flickr.com/photos/designbuildinhabit/

विज्ञापन

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र को ऊर्जा का विज्ञान माना गया है। घर के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग ऊर्जा का अस्तित्व मानकर वहां से नेगेटिव ऊर्जा को हटाना, अव्यवस्थित एनर्जी को बैलेंस करना, यही वास्तु का उद्देश्य भी है। आचार्य अनुपम जौली के अनुसार यदि आप अपने घर की किचन में कलर करवाते समय कुछ बातों का ध्यान रखें तो आसानी से सुख, समृद्धि और सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं। जानिए ऐसी ही कुछ बातों के बारे में

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में लगाएं मोरपंखी का पौधा, पैसे के साथ खुशहाली भी आएगी

Advertisment

घर के किचन में रखें ये कलर स्कीम (Kitchen Vastu Tips)

किचन में कभी भी गहरे कलर यथा ग्रे, वॉयलेट, लाल, डार्क ग्रीन कलर नहीं करवाने चाहिए। घर की रसोई में हमेशा व्हाइट, पीला, हल्का हरा, ओरेंज या लाइट ब्राउन कलर करवाना चाहिए। किचन की अलमीरा, विंडो तथा अन्य अरेंजमेंट्स को भी इसी प्रकार से रखना चाहिए।

आमतौर पर रसोई का स्लैब काले ग्रेनाइट पत्थर होता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के अनुसार यह अशुभ रहता है तथा उस घर में रहने वालों को मानसिक क्लेश देता है। यदि आप पत्थर नहीं हटा सकते हैं तो गैस के चूल्हे के नीचे हरा या पीला पत्थर या वुडन स्लैब रख दें। इससे यह वास्तुदोष काफी हद तक दूर हो जाएगा।

रसोई की खिड़कियां तथा दरवाजों पर भी डार्क कलर नहीं करवाने चाहिए। वरन लाइट कलर करवाएं। संभव हो तो व्हाइट कलर करवाना उपयुक्त रहेगा। खिड़की की जालियों का कलर ब्लू करवाया जा सकता है।

विज्ञापन

किचन के ईशान कोण (नॉर्थ-ईस्ट डायरेक्शन) में ब्लू कलर करवाना आपके लिए शुभ रहेगा। इससे घर में लक्ष्मी का वास होगा और घर के सभी सदस्यों को सुख तथा सौभाग्य की प्राप्ति होगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ