Kharmas Ke Upay : भगवान विष्णु की पूजा और मंत्र जाप के लिए खरमास को हिन्दू सनातन धर्म में विशेष स्थान दिया जाता है। वहीं मकर संक्रांति के साथ ही खरमास भी समाप्त हो जाएगा और सभी शुभ और मांगलिक कार्य प्रारंभ होने लग जाएंगे।
साथ ही मकर संक्रांति के साथ ही कल्पवास भी समाप्त हो जाएगा। इसीलिए अगर आपने खरमास के दौरान कोई मंत्र जाप या भगवद् भजन आदि नहीं किया है तो आप अब भी खरमास के इन शेष दिनों में स्नान-दान और भगवान श्रीहरि का ध्यान कर सकते हैं और साथ ही अगर आप कल्पवास करना चाहते हैं तो आप कल्पवास कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं खरमास के इन शेष दिनों में आप धर्म लाभ कमाने के लिए क्या-क्या उपाय कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : खरमास में क्यों बंद हो जाते हैं सारे मांगलिक कार्य
खरमास के इन शेष दिनों में आप प्रतिदिन किसी भी पवित्र तालाब, कुण्ड या नदी में स्नान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
विशेष पुण्य की प्राप्ति के लिए आप प्रतिदिन दान आदि धार्मिक कार्य कर सकते हैं और साथ ही गरीब-लाचार या जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन करा सकते हैं।
आप प्रतिदिन मछली या जलचर जीवों के लिए नदी या सरोवर आदि में अन्न आदि डाल सकते हैं। ऐसा करने से आपके पापों का शमन होता है और आपको अक्षय पुण्य प्राप्त होता है।
ये भी पढ़ें : मंगल-शनि मिलकर संवारेंगे 4 राशि वालों की तकदीर
आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खाने के लिए डालें अथवा गौसेवा करें। गाय में सभी देवताओं का वास होता है। इसीलिए गाय की सेवा करना वैदिक सनातन धर्म में शुभ माना जाता है।
आप प्रतिदिन एक समय ही भोजन करें और बाकी भोजन का दान करें। ऐसा करना भी शुभ फलदायी माना जाता है और आपको इसका पुण्य प्राप्त होता है।
जितना संभव हो दीनहीन लोगों की मदद अवश्य करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और श्रीहरि विष्णु प्रसन्न होते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
8 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines