Kharmas 2024: सनातन धर्म में खरमास का खास महत्व है, जो वर्ष में दो बार आता है। वैदिक पंचांग के मुताबिक, जब सूर्य देव राशि चक्र में अपने गोचर के दौरान धनु और मीन राशि में भ्रमण करते हैं, तो खरमास लगता है, जो कि एक महीने का होता है। इस बार सूर्य देव 15 दिसंबर 2024 को देर रात 10 बजकर 19 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेंगे। इसी समय से खरमास शुरू हो जाएगा। यह खरमास अगले साल 14 जनवरी 2025 को सुबह 9 बजकर 3 मिनट तक चलेगा। इस दौरान पूजा-पाठ करना शुभ माना जाता है, लेकिन कोई भी मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए।
धार्मिक दृष्टि से इस बार का खरमास बेहद खास है, क्योंकि इस दौरान बुध और शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चलिए जानते हैं खरमास के दौरान कब-कब शुक्र और बुध की चाल बदलेगी। साथ ही आपको उन राशियों के बारे में भी पता चलेगा, जिनके लिए ये गोचर शुभ रहेगा।
शुक्र और बुध कब करेंगे राशि परिवर्तन?
- 28 दिसंबर 2024, दिन शनिवार को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर शुक्र देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
- 4 जनवरी 2025, दिन शनिवार को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर बुध देव धनु राशि में गोचर करेंगे।
ये भी पढ़ें- Video: राहु गोचर से इस राशि के लोगों को होगा तगड़ा मुनाफा, बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी!
खरमास में इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!
वृषभ राशि
खरमास में वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। छात्रों के लिए सफलता के नए द्वार खुलेंगे। शादीशुदा जातकों की कोई पुरानी इच्छा उनका साथी पूरी कर सकता है। अगर संतान कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण परेशान है, तो 14 जनवरी से पहले उसे उस परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी। घरवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा। इसके अलावा कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है। अविवाहित जातकों का रिश्ता खरमास खत्म होने से पहले तय हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए खरमास के 30 दिन शुभ रहेंगे। पूजा-पाठ का पूर्ण फल मिलेगा। जीवनसाथी संग संबंध अनुकूल होंगे। अविवाहित जातकों के भाई-बहन के साथ संबंध मधुर होंगे और परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा। वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनकी मनचाही कंपनी में 14 जनवरी 2025 से पहले जॉब लग सकती है। कारोबारियों के काम का विस्तार होगा। साथ ही मुनाफा भी बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि
खरमास के पूरे 30 दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यादगार रहने वाले हैं। त्वचा संबंधी समस्या से अविवाहित जातकों को छुटकारा मिलेगा। छात्रों को पिता जी संग अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते में सुधार आएगा। वहीं जो लोग लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं या जिन लोगों का खुद काम है, उनकी आमदनी में इजाफा होने की संभावना है। वृश्चिक राशि के जातक पूरे परिवार के साथ 14 जनवरी 2025 से पहले किसी धार्मिक स्थल पर देवी-देवताओं के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों का 12 राशियों पर क्या असर? जानें प्रेमानंद महाराज से
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines