Ketu Gochar 2025: केतु गोचर से 3 राशियां हो सकती हैं मालामाल! सिंह राशि में प्रवेश करेंगे पापी ग्रह 

केतु ग्रह द्वारा ग्रहों के राजकुमार सूर्य की राशि में प्रवेश किया जाएगा। इसके सकारात्मक प्रभाव 12 राशियों पर में से 3 राशियों पर पड़ने वाले हैं। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं?

Ketu transit 2025 3 zodiac signs can become rich due to Ketu transit The sinful planets will enter Leo

केतु गोचर 2025

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु दोनों ग्रह पापी और छाया ग्रह माने जाते हैं। दोनों ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। हर डेढ़ साल में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं जिसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ता है। राहु और केतु दोनों ग्रह 18 मई 2025 को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। बात करें केतु ग्रह की तो 18 मई को सूर्य की राशि में प्रवेश करेंगे। द्रिक पंचांग के अनुसार 18 मई रविवार को शाम 4 बजकर 30 मिनट में सिंह में केतु ग्रह गोचर करेंगे। ऐसे में 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन अच्छे रहने वाले हैं। नौकरी करते हैं तो खुद पर भरोसा रखें। सफलता हासिल करने के लिए नए अवसर मिलेंगे। यह समय सकारात्मकता के साथ रहेगा, जो आपका मनोबल बढ़ा सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। करियर में सफलता हासिल हो सकती है। सेहत पहले से अच्छी रहेगी।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि में केतु गोचर से शुभ फल की प्राप्ति होगी। जिंदगी में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकेगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नए कार्यों को करने का आत्मविश्वास बढ़ सकता है। सफलता हासिल करने के लिए आपकी कोशिश काम की साबित हो सकती है। कहीं जाने का सोच सकते हैं। विदेश यात्रा का भी प्लान बन सकता है।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए केतु ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। सकारात्मक बदलाव होंगे, जो किस्मत चमका सकते हैं। वित्तीय स्थिति में बदलाव होगा। सुधार देखने को मिल सकता है। मानसिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकेगी। पैसों से जुड़े लाभ हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध सुधरेंगे। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ