Ketu Gochar 2026 Rashifal: केतु को ज्योतिष में छाया ग्रह कहा गया है, जो अध्यात्म, वैराग्य, मोक्ष और पूर्व जन्म के कर्मों के कारक माने गए हैं. केतु भौतिक सुखों से हटाकर व्यक्ति को आत्मिक मार्ग की ओर ले जाता है. साथ ही, ये अचानक होने वाली घटनाओं के कारक भी हैं. यही कारण है कि ज्योतिष शास्त्र में केतु का न केवल राशि परिवर्तन बल्कि इसका नक्षत्र और नक्षत्र पद परिवर्तन भी बेहद मायने रखता है.
द्रिक पंचांग के अनुसार, नए साल साल जनवरी 2026 में केतु का पहला गोचर है, जब 25 जनवरी को वे पूर्वाफाल्गुनी द्वितीय पद से निकलकर पूर्वाफाल्गुनी प्रथम पद में गोचर करेंगे. इस नक्षत्र पद में केतु मार्च 2026 तक रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि केतु के इस गोचर व्यक्ति के अनावश्यक खर्च पर लगाम लगेगी, संबंधों में दूरी समाप्त होगी और धनयोग के अवसर बनेंगे आइए जानते हैं, किन 3 राशियों के लिए यह गोचर लॉटरी का रिजल्ट निकलने जैसा साबित होगा?
ये भी पढ़ें: Chinese New Year 2026: 60 साल बाद फिर लौट रहा है ‘फायर हॉर्स’, जानें आप पर होगा क्या असर
सिंह राशि
केतु का यह गोचर सिंह राशि वालों के लिए भाग्य का दरवाज़ा खोलने वाला रहेगा. अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. निवेश या लॉटरी जैसे माध्यम से लाभ मिलने की संभावना रहेगी. मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में आपकी अलग पहचान बनेगी. खर्चों पर नियंत्रण आएगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. इस दौरान प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा. सरकारी या उच्च पदस्थ लोगों का सहयोग भी मिल सकता है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए केतु का यह परिवर्तन आर्थिक चमत्कार जैसा साबित हो सकता है. अचानक आय के नए स्रोत बनेंगे. पारिवारिक संपत्ति या विरासत से लाभ मिल सकता है. भाग्य आपका साथ देगा और जोखिम लेने पर भी सफलता मिलेगी. रुके हुए काम पूरे होंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा और जीवन में स्थिरता आएगी. नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं. पारिवारिक वातावरण भी सुखद और सहयोगपूर्ण रहेगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए केतु का गोचर शुभ संकेत लेकर आ रहा है. धन से जुड़े मामलों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी. नौकरी और व्यवसाय दोनों में उन्नति के योग हैं. सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है. आध्यात्मिक सोच के साथ-साथ भौतिक सुखों में भी बढ़ोतरी होगी. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होंगी. विदेश या दूरस्थ स्थान से लाभ मिलने की भी संभावना रहेगी.
ये भी पढ़ें: Vast Tips: घर की उत्तर दिशा में रखें ये 5 चीजें, बदल जाएगी आपकी किस्मत; होगी धन वर्षा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
51 mins agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines