Ketu Gochar: सूर्य के नक्षत्र में केतु गोचर से 3 राशियों को होगा बड़ा नुकसान, धन-संपत्ति में आएगी कमी!

Ketu Gochar: साल 2024 में 10 नवंबर को पापी ग्रह केतु सूर्य के नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी में गोचर करेंगे। वैसे तो केतु का नक्षत्र परिवर्तन करना कुछ राशियों के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिनके जातकों की समस्याएं इससे बहुत ज्यादा बढ़ जाएंगी। आइए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिन्हें आने वाले कुछ दिनों तक केतु के क्रोध का सामना करना पड़ेगा।

Ketu Gochar 2024

केतु गोचर रहेगा कष्टकारी!

विज्ञापन

वैदिक पंचांग के मुताबिक, आज से 7 दिन बाद 10 नवंबर 2024 को देर रात 11 बजकर 31 मिनट पर छाया ग्रह केतु सूर्य के नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी में प्रवेश करेंगे। 27 नक्षत्रों में उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र को बारहवां स्थान प्राप्त है। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके जातकों की परेशानियां केतु ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन करने से आने वाले कुछ दिनों तक बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

केतु गोचर का राशियों पर प्रभाव

मिथुन राशि

सूर्य के नक्षत्र में केतु का गोचर करना मिथुन राशि के लोगों के लिए शुभ नहीं रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आने से छात्रों का मन उदास रहेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के नए अवसर नहीं मिलेंगे, जिससे मुनाफे में कमी आएगी। जो लोग साझेदारी में बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें उनका बिजनेस पार्टनर धोखा दे सकता है। जॉब कर रहे जातकों की इनकम में कमी आएगी, जिससे आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो जाएगी। शादीशुदा जातकों की पार्टनर से लड़ाई हो सकती है, जिसके कारण घर का माहौल आने वाले कुछ दिनों तक खराब रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

पापी ग्रह केतु का गोचर करना कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद खराब रहेगा। आय में कमी आने से आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन टल सकता है, जिससे भविष्य के लिए बनाई गई योजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पाएंगी। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान भी नहीं बढ़ेगा। शेयर बाजार और अन्य निवेशों से नुकसान होना तय है। छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। परीक्षा में भी अच्छे नंबर नहीं आएंगे।

मीन राशि

आने वाले कुछ दिन मीन राशि के जातकों के लिए अच्छे नहीं रहेंगे। पेट से जुड़ी समस्या एक बार भी परेशान कर सकती है। ज्यादा चिंता करने के कारण सिर में दर्द बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आने की जगह अनबन बनी रहेगी, जिसके कारण भी मानसिक तनाव रहेगा। शेयर बाजार में पैसे लगाना नौकरीपेशा जातकों को भारी पड़ सकता है। आने वाले कुछ दिनों में बड़ा नुकसान हो सकता है। कारोबारियों और दुकानदारों के मुनाफे में कमी आएगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ