Ketu Gochar 2026 Rashifal: केतु ग्रह को नवग्रहों का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, जिसका शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव मानव जीवन पर समय-समय पर पड़ता है. मुख्यतौर पर केतु को मोक्ष, आध्यात्मिकता, वैराग्य, अंतर्दृष्टि, तर्क, रहस्यमय और ज्ञान का कारक माना जाता है यानी ये ग्रह जीवन के इन पहलुओं का प्रतिनिधित्व करता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में पहली बार 25 जनवरी को केतु ग्रह का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर होगा.
रविवार को सुबह 7 बजकर 9 मिनट पर केतु का ये गोचर होगा, जिसका शुभ प्रभाव मुख्यतौर पर तीन राशियों पर पड़ेगा. चलिए जानते हैं किन 3 राशियों की किस्मत साल 2026 में 25 जनवरी के बाद केतु गोचर के शुभ प्रभाव से चमक सकती है.
वृषभ राशि
केतु गोचर का शुभ प्रभाव 25 जनवरी 2026 से वृषभ राशि वालों के जीवन पर पड़ने वाला है. जहां एक तरफ छात्रों को एग्जाम में अच्छे नंबर प्राप्त होंगे. वहीं, कारोबारियों को धन कमाने के शानदार अवसर मिलेंगे. लव लाइफ की बात करें तो वो बढ़िया रहेगी. आप अपने जीवनसाथी को अहमियत देंगे. बदले में आपको भी प्यार मिलेगा. हालांकि, इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा.
ये भी पढ़ें- Year Ender 2025: इस साल रक्षा बंधन-शिवरात्रि समेत इन व्रत-त्योहार पर रही भद्रा, पूजा के लिए मिला बहुत ही कम समय
तुला राशि
केतु गोचर के शुभ प्रभाव से तुला राशि वालों की मानसिक स्थिति में सुधार होगा. आप पुरानी बातों को भूलकर नई शुरुआत करेंगे. इस दौरान युवाओं को करियर में उन्नति मिलने के भी आसार हैं. यदि आपके घर में किसी चीज को लेकर विवाद चल रहा है तो वो आपसी संवाद से दूर होगा. साथ ही पुरानी संपत्ति या निवेश से मोटा मुनाफा होगा. इसके अलावा आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बहुत ज्यादा रहेगी.
कुंभ राशि
वृषभ और तुला के अलावा कुंभ राशि वालों के लिए भी केतु गोचर खुशियां लेकर आएगा. कारोबारियों की नई योजनाएं सफल होंगी. धीरे-धीरे कारोबार में मुनाफा बढ़ने लगेगा. वहीं, जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें कार्यस्थल पर किसी बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. सहकर्मियों से आपके तालमेल अच्छे रहेंगे. कुंभ राशि वालों के रिश्तों में प्यार भी इस दौरान रहने वाला है.
ये भी पढ़ें- Video: इन तिथियों पर जन्मे लोग नहीं बनते भीड़ का हिस्सा, तेज दिमाग और समझदारी से हासिल करते हैं सफलता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 hr agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines