Ketu Gochar 2025: वैदिक ज्योति शास्त्र में केतु ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है, जो आध्यात्म, तांत्रिक, वैराग्य और मोक्ष आदि के दाता हैं। जिन लोगों की जन्म कुंडली में केतु तृतीय, षष्टम, पंचम, द्वादश और नवम स्थान में विराजमान होते हैं, उन्हें उस समय लाभ होता है। करियर में चल रही परेशानियां कम हो जाती हैं और सेहत भी अच्छी रहती है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, 20 जुलाई 2025 को दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर केतु का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर होगा। शुक्र को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का स्वामी माना जाता है, जिसके चारों चरण सिंह राशि में आते हैं। ज्योतिष में शुक्र को धन, लग्जरी लाइफ, भौतिक सुख और प्रेम का दाता माना जाता है। चलिए जानते हैं इस बार केतु के गोचर से किन तीन राशियों का भाग्य चमक सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी जिन्हें आप अच्छे से निभाएंगे। आपके काम से खुश होकर बॉस आपकी सैलरी भी बढ़ा सकते हैं। नई डील्स से बिजनेसमैन को अच्छा-खासा फायदा होगा। दुकानदारों को विदेशी संपर्क से लाभ होगा और काम बढ़ेगा। हाल ही में दोस्तों से लड़ाई हुई है तो किसी मित्र के सहयोग से अनबन दूर होने की संभावना है। घर में सुख और शांति बरकरार रहेगी।
ये भी पढ़ें- Video: शनि-गुरु और राहु-केतु गोचर के अशुभ प्रभाव से मिथुन राशि को मिलेगा छुटकारा! जानें उपाय
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन पर केतु गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। घरवालों के बीच चल रही अनबन खत्म होगी और सकारात्मकता बढ़ेगी। वहीं, जिन लोगों के माता-पिता उनके लिए योग्य साथी की तलाश कर रहे हैं उनकी खोज जुलाई माह तक पूरी हो सकती है। पदोन्नति और वेतन वृद्धि का योग है। कारोबारियों को निवेश का सुनहरा अवसर मिलेगा जिससे अपार लाभ होने की संभावना है। दुकानदार कार या बाइक खरीद सकते हैं। जिन लोगों की आयु 60 से 90 के बीच है उनका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
वृश्चिक राशि
मिथुन और कर्क के अलावा वृश्चिक राशि के जातकों की लव लाइफ पर भी केतु गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। युवाओं को पिता जी से गिफ्ट में फोन मिल सकता है। पिता-पुत्र के संबंध में चल रही परेशानियां दूर होंगी। परिवारवालों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। जुलाई माह तक वृश्चिक राशि के जातकों की सेहत ठीक रहेगी। त्वचा और पेट से संबंधित कोई समस्या होने की संभावना नहीं है। घर में शांति बनी रहेगी। दुकानदारों की कुंडली में वाहन खरीदने का योग है।
ये भी पढ़ें- Sun Transit: सूर्य गोचर से बढ़ी इन 3 राशियों की टेंशन, झेलना पड़ सकता है भारी नुकसान!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
5 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
11 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines