Ketu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केतु एक छाया ग्रह है जिसे उतरती चंद्रपात के रूप में भी जाना जाता है। ये रहस्यमय ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन कर लेते हैं। ऐसे में सभी राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ता है जो व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक व सकारात्मक असर डाल सकता है। द्रिक पंचांग के अनुसार 18 मई को पापी ग्रह केतु राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ग्रहों के राजा सूर्य की राशि में केतु गोचर करेंगे। 18 मई रविवार को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर सिंह राशि में केतु गोचर करेंगे। आइए जानते हैं इससे किन 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है?
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए केतु का राशि परिवर्तन शुभ फल के साथ रहेगा। रिश्ते में बदलाव देखने को मिल सकता है। लाइफ पार्टनर का सपोर्ट मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना भी बना सकते हैं। मन किसी बात को लेकर परेशान चल रहा है, तो जल्दी सभी समस्याओं का हल हो सकेगा। विवादों से दूर रहेंगे। घर में खुशहाली रहेगी। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि में केतु गोचर करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। नई शुरुआत की ओर आपका मन लगेगा। कुछ नया करने की कोशिश करेंगे और उसमें सफल भी हो सकेंगे। किस्मत के सितारे चमकेंगे और सफलता हासिल कर सकेंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। मन प्रसन्न रहेगा। चिंता से मुक्त रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope 12 to 18 May: मेष से मीन राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह? जानें साप्ताहिक राशिफल
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए केतु का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। लोगों के साथ चल रहे मनमुटावों से मुक्ति मिल सकेगी। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। सभी सुविधाओं का आनंद उठा सकेंगे। सेहत का ध्यान रखें। नई एक्टिविटी को लाइफ में शामिल कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। धन लाभ के योग बन सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
43 mins agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines