Women Should Avoid Some Things On Karwa Chauth: करवा चौथ व्रत शुरू हो गया है। शाम को महिलाएं चांद को अर्घ्य देकर व्रत खोलेंगी। आज दिनभर महिलाएं व्रत के नियमों का पालन करेंगी। पूरे विधि विधान से व्रत रखते हुए दोपहर में बहन वीरवती की कथा सुनेंगी। उसके बाद उन्हें चांद निकलने का इंतजार रहेगा। चांद निकलते ही छलनी से पति और चांद का दीदार करेंगी। उसके बाद पति उन्हें पानी पिलाकर उनका व्रत खुलवाएंगे, लेकिन क्या महिलाएं जानती हैं कि करवा चौथ व्रत के दौरान कुछ चीजें करना वर्जित है। उनको भूलकर भी वह नहीं करना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। आइए जानते हैं कि करवा चौथ पर महिलाओं को भूलकर भी कौने-से 6 काम नहीं करने चाहिएं…
व्रती महिलाओं को नहीं करनी चाहिएं यह गलतियां
- करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं आज भूलकर भी सफेद वस्तुओं का दान न करें।
- करवा चौथ के दिन महिलाओं को काले, नीले, भूरे और सफेद रंग के कपड़े इग्नोर करने चाहिएं। अशुभ होता है। हो सकते तो लाल, मेहंदी, पीला, हरा, नारंगी रंग का कपड़ा पहने। लाल रंग प्यार का प्रतीक होता है और काफी शुभ होता है।
- करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को 16 श्रृंगार करना चाहिए, लेकिन सुहाग से जुड़ी कोई चीज जैसे बिंदी, चूड़ी, मेहंदी भूलकर भी दान न करें।
- करवा चौथ के दिन व्रती महिलाओं को सोने से बचना चाहिए। अशुभ होता है।
- चांद देखने से पहले व्रत किसी भी हालत में व्रत न खोलें। व्रत का पूरा फल नहीं मिलता।
- करवा चौथ के दिन महिलाओं को अपशब्द नहीं बोलने चाहिएं। धैर्य और संयम रखने की कोशिश करें। पति से भी झगड़ा न करें।
<
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। अमल करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
13 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines