Karwa Chauth 2025 Rashifal: विवाहित जोड़ों के लिए करवा चौथ का दिन बेहद खास होता है. खासकर, सुहागिन महिलाओं की इस दिन से खास आस्था जुड़ी होती है. मान्यता है कि जो महिलाएं सच्चे मन से करवा चौथ का व्रत रखती हैं और पूजा-पाठ करती हैं, उनकी मैरिड लाइफ में खुशियां बनी रहती हैं. साथ ही पति की लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है. इस बार 10 अक्टूबर 2025 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा. ज्योतिष दृष्टि से देखें तो करवा चौथ का दिन बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन कई प्रभावशाली योग का निर्माण हो रहा है. जहां शुभ योग से लोगों को लाभ होगा, वहीं अशुभ योग के नकारात्मक प्रभाव का भी सामना करना पड़ेगा.
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार करवा चौथ पर विडाल योग और व्यातीपात योग का निर्माण हो रहा है, जिनका अशुभ प्रभाव मुख्यतौर पर तीन राशियों पर पड़ेगा. चलिए जानते हैं करवा चौथ के दिन किन-किन राशियों की परेशानियां विडाल योग और व्यातीपात योग के अशुभ प्रभाव के कारण बढ़ेंगी.
कब से कब तक रहेगा विडाल-व्यातीपात योग?
पंचांग के अनुसार, इस बार करवा चौथ पर यानी 10 अक्टूबर 2025 को शाम 5 बजकर 31 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 20 मिनट तक विडाल योग रहेगा. हालांकि, इस बीच शाम में 5 बजकर 41 मिनट पर व्यातीपात योग का आरंभ होगा, जिसका समापन अगले दिन यानी 11 अक्टूबर 2025 को दोपहर 2 बजकर 6 मिनट पर होगा.
करवा चौथ 2025 का राशिफल
- मेष राशि
करवा चौथ पर बनने वाला विडाल योग और व्यातीपात योग मेष राशिवालों के लिए शुभ नहीं रहेगा. आपको घरवालों की चिंता सताएगी. साथ ही ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. वहीं, कामकाजी लोगों के मुनाफे में गिरावट आएगी, जिस कारण उन्हें तनाव रहेगा. जो जातक अभी पढ़ाई कर रहे हैं, उनका मन भटक सकता है. यहां तक कि वो गलत संगत में भी फंस सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: आज का दिन इन 7 राशियों के जीवन में लेकर आया खुशियां, पढ़ें 7 अक्टूबर का राशिफल
- मिथुन राशि
मेष के अलावा मिथुन राशिवालों के लिए भी करवा चौथ का दिन अच्छा नहीं रहेगा. परिवार में किसी पुराने मुद्दे पर बहस हो सकती है, जिस कारण माहौल खराब हो जाएगा. इसके अलावा परिवारवालों के मन में एक-दूसरे को लेकर नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे. वहीं, कामकाजी लोगों को धन की कमी का कुछ समय तक सामना करना पड़ेगा.
- कुंभ राशि
करवा चौथ पर बनने वाला विडाल योग और व्यातीपात योग कुंभ राशिवालों की परेशानी को बढ़ाएगा. आप सही समय पर जरूरी फैसले नहीं ले पाएंगे, जिस कारण करियर में आगे बढ़ने के मौके आपके हाथ से निकल जाएंगे. इसके अलावा इस दौरान आर्थिक स्थिति भी डगमगा सकती है. ऐसे में छोटे-से-छोटा फैसला सोच-समझकर लें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
21 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines