Karwa Chauth 2025 Rashifal: सुहागिन स्त्रियों के लिए करवा चौथ के व्रत का खास महत्व है, जो पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए रखा जाता है. इस बार 10 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को ये व्र रखा जाएगा. ज्योतिष दृष्टि से देखें तो इस साल करवा चौथ का दिन भी खास है क्योंकि चतुर्थी तिथि पर दो महत्वपूर्ण ग्रह सूर्य और चंद्र का राशि गोचर हो रहा है. 10 अक्टूबर 2025 को सुबह 1 बजकर 22 मिनट पर चंद्र देव वृषभ राशि में गोचर करेंगे, जबकि रात 8 बजकर 19 मिनट पर सूर्य कन्या राशि में रहते हुए चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे.
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है, जो कि मान-सम्मान, ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता, पिता, सरकारी नौकरी, आत्मविश्वास और सेहत का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि चंद्र देव मन, माता से रिश्ता, मानसिक स्थिति, सुख और अच्छी वाणी के दाता हैं. आइए जानते हैं करवा चौथ पर सूर्य-चंद्र के गोचर से किन-किन राशियों को लाभ होने की संभावना अधिक है.
वृषभ राशि
सूर्य और चंद्र ग्रह का करवा चौथ के दिन गोचर करना वृषभ राशिवालों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा. यदि आप किसी से नाराज हैं तो सामने वाला व्यक्ति आपको मनाने की कोशिश करेगा. साथ ही आपको मनचाहा गिफ्ट देगा. युवावर्ग कुछ नया काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं, जिसमें घरवालों का पूरा सहयोग व साथ मिलेगा. नौकरीपेशा जातकों को नई कंपनी के साथ काम करने का ऑफर मिलेगा. बड़े-बुजुर्गों की सेहत में 10 अक्टूबर के बाद मामूली सुधार होगा. बिजनेसमैन यदि किसी संपत्ति को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो डील लॉक हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: 10 अक्टूबर को कब निकलेगा चांद? जानें सही समय और करवा चौथ की पूजा विधि
कर्क राशि
करवा चौथ के बाद का समय कर्क राशिवालों के लिए कई मायनों में अच्छा रहेगा. युवावर्ग यदि कुछ नया सीखना चाहते हैं तो उसमें घरवालों का साथ मिलेगा. वहीं, जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आने वाले दिनों में उन्हें कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. बिजनेसमैन के लिए भी ये समय अनुकूल रहेगा. उम्रदराज जातकों को अकेले में बच्चों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आपके रिश्ते में आई दरार काफी हद तक कम होगी. इसके अलावा कुंडली में गोल्ड खरीदने का भी योग है.
तुला राशि
वृषभ और कर्क राशि के अलावा तुला राशिवालों के लिए भी आने वाला समय अनुकूल रहेगा. यदि सोच-समझकर जमीन का सौदा करेंगे, तो कुछ ही समय में सभी नुकसान कवर हो जाएगा. बिजनेसैन का आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. जिन लोगों की शादी को ज्यादा वक्त नहीं हुआ है, वो अपने रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ सकते हैं. युवाओं की यदि माता से बोलचाल बंद है तो बातचीत फिर से शुरू होगी. घर में खुशी का माहौल रहने से उम्रदराज जातकों को अच्छा लगेगा. साथ ही स्वास्थ्य में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी.
ये भी पढ़ें- Pancham Drishti: इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगी मंगल-शनि की ‘पंचम दृष्टि’, पूरी होंगी कई इच्छाएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
3 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines