Karwa Chauth 2023: करवा चौथ का पर्व 1 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र की कामना के साथ निर्जल व्रत रखती है। व्रत सूर्योदय से लेकर रात तक चंद्रमा को देखने के बाद पूरा होता है। जो हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को प्रतिवर्ष आता है। साथ ही इस दिन चंद्रमा को छलनी से देखने की बेहद खास परंपरा है जिसका पालन लंबे समय से किया जा रहा है। कार्तिक मास की चौथ तिथि को आने वाला त्यौहार करवा चौथ के नाम से जाना जाता है।
छलनी से पति का चहेरा देखते का महत्व
ज्योतिषाचार्य के अनुसार करवाचौथ व्रत कथा में बताया गया हैं, कि चन्द्रमा को भगवान शिव से लम्बी आयु का वरदान मिला हुआ है। इसलिए महिलाएं करवाचौथ वाले दिन चांद को छलनी से देखकर उनसे पति की लंबी उम्र की कामना करती है। ऐसी मान्यता है कि चन्द्रमा को छलनी से देखने पर व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है और पति को लम्बी उम्र का वरदान मिलता है।
करवा चौथ व्रत में चंद्रमा का विशेष महत्व
करवा चौथ व्रत कथा में बताया गया है। कि एक साहूकार के सात लड़को होते है। वे सभी अपनी इकलौती बहन से बहुत प्रेम करते थे। करवा चौथ के दिन अपनी बहन को भूख से व्याकुल देख भाइयों ने उसे झूठा चन्द्रमा दिखाया। जिसकी वजह से बहन के पति प्राण चले गए। तब से ही इस तरह के छल से बचने के लिए चन्द्रमा को छलनी से देखने की प्रथा की शुरुआत हुई थी।
यह भी पढ़े:करवा चौथ व्रत में क्यों जरूरी होता है मिट्टी का करवा? जानें इसका खास महत्व
पुराणों में किया गया उल्लेख
करवा चौथ का व्रत पुराणों में करक चतुर्थी के नाम से प्रचलित है। करवा चतुर्थी के दिन माताएं निर्जल अन्न और जल का त्याग करके पति की लंबी आयु की कामना के लिए इस व्रत रखती हैं। शास्त्रों मे बताया गया हैं कि प्रजापति दक्ष ने जब चंद्रमा को श्राप दिया कि तुम क्षीण हो जाओगे। जो तुम्हारे दर्शन करेगा उस पर कलंक आएगा। तब चंद्रमा रोते हुए शंकर भगवान के पास पहुंचे और बोले मेरा चतुर्थी के दिन कोई दर्शन नहीं करेगा। तब शंकर भगवान ने कहा था सब चतुर्थी को छोड़िए कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की जो चतुर्थी को जो भी तुम्हारे दर्शन करेगा। उसके जीवन की सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
7 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines