Karwa Chauth 2023 Shubh Sanyog: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। इस साल करवा चौथ का व्रत कल यानी 1 नवंबर 2023 को रखा जाएगा। पौराणिक मान्यता है कि करवा चौथ के दिन व्रती महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं इस दिन कुंवारी कन्याएं भी सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक इस बार का करवा चौथ बेहद खास है, क्योंकि इस दिन 100 साल बाद दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। दरअसल करवा चौथ पर बुधादित्य योग, आदित्य योग, शिव योग और सर्वार्थसिद्धि योग का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। ज्योतिष के जानकार बता रहे हैं कि इन शुभ योगों के कारण कुछ राशियों को लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं करवा चौथ पर लकी राशियों के बारे में…
मेष राशि
करवा चौथ का दिन मेष राशि वालों के लिए शुभ और लाभकारी रहने वाला है। इस दिन आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। शुभ योगों के प्रभाव से सुख के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। बिजनेस में आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। पहले किए हुए आर्थिक निवेश से लाभ होगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से भरपूर प्यार मिलेगा।
यह भी पढ़ें: नवंबर में कर्क समेत 5 राशियों को मिलेगा गजकेसरी और शश योग का फायदा, होगा जबरदस्त धन लाभ
कन्या राशि
करवा चौथ पर 100 साल बाद बनने वाला ग्रहों का दुर्लभ संयोग कन्या राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी माना जा रहा है। इस दिन कन्या राशि के जातकों की खूब तरक्की होगी। बिजनेस में भरपूर तरक्की होगी। करियर में अच्छा ग्रोथ देखने को मिलेगा। घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहेगी। लव या लाइफ पार्टनर से ढेर सारा प्यार मिलेगा। नौकरी में ऊंचा ओहदा प्राप्त करेंगे।
मकर राशि
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, मकर राशि के लिए यह करवा चौथ अत्यंत लाभकारी माना जा रहा है। दरअसल इस दिन कारोबार में खूब मुनाफा प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी। कार्यस्थल पर मान-सम्मान प्राप्त होगा। आमदनी में वृद्धि होगी। बिजनेस में जबरदस्त आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। शादीशुदा जिंदगी में पति देव का भरपूर प्यार मिलेगा। लव लाइफ के लिए भी यह दिन विशेष रहने वाला है। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी की ओर से बेहतरीन उपहार मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Shani Dev Rajyog: जल्द बनेंगे शनि के 2 राजयोग, इन 4 राशि वालों को होगा छप्परफाड़ धन लाभ
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 hr agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines