Karwa chauth choghadiya Muhurat Rahu Kaal: करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023 को यानी आज देश भर में सुहागिन महिलाओं द्वारा रखा जा रहा है। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखती हैं। इस बार करवा चौथ व्रत पर वक्रतुण्ड चतुर्थी का भी खास संयोग बन रहा है। ऐसे में आज भगवान गणेश की भी पूजा होगी। इसके अलावा आज वक्रतुण्ड चतुर्थी व्रत पर बुधवार का भी खास संयोग बन रहा है। जो कि भगवान गणेश को समर्पित है। आइए जानते हैं आज करवा चौथ व्रत की पूजा दोपहर कितने बजे से होगी और व्रत कथा के लिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त क्या है?
करवा चौथ पर बन रहा है परम सौभाग्य कारक योग
करवा चौथ व्रत पर आज महिलाओं को परम सौभाग्य देने में कारक योग सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। इसलिए तामाम ज्योतिष के जानकार यह बता रहे हैं कि करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं को अखंड और परम सौभाग्य दिलाएगा।
व्रत-पूजन के लिए शुभ मुहूर्त, 12 बजे से शुरू होगा राहुकाल
पंचांग के मुताबिक आज दोपहर 12 बजे से लेकर 1 बजकर 30 मिनट के बीच राहुकाल रहेगा। राहु काल में कथा सुनना अशुभ माना गया है। ऐसे में सुहागिन स्त्रियां दोपहर के समय कथा नहीं सुन सकती हैं। हालांकि दोपहर देढ़ बजे के बाद यानी 1 बजकर 30 मिनट से बाद ही करवा चौथ की कथा कही या सुनी जा सकती है। वहीं शाम के वक्त करवाचौथ पूजन के लिए साम 7 बजकर 10 मिनट से लेकर 8 बजकर 48 मिनट तक का समय बेहद शुभ है। इस भी शुभ चौघड़िया मुहूर्त भी रहेगा । ऐस में इस अवधि में करवा चौथ की पूजा और व्रत निःसंकेच की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: 100 साल बाद करवा चौथ पर दुर्लभ संयोग! 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हाथ लगेगा बड़ा खजाना
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
19 mins agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines