Maha Sanyog In Karwa Chauth 2023: सनतान धर्म में करवा चौथ का बहुत अधिक महत्व होता है। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है साथ ही उनके सुख-समृद्धि की कामना भी करती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है। इस साल करवा चौथ पर बहुत ही शुभ योग बन रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ 1 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, करवा चौथ के दिन मंगल, बुध और सूर्य ग्रह तुला राशि में विराजमान हैं साथ ही सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का भी निर्माण हो रहा है। शास्त्र के अनुसार, इन योगों के अलावा शिव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। साथ ही शनि के कारण शश राज योग भी बन रहा है। कहा जाए तो करवा चौथ के दिन ग्रहों का महासंयोग बन रहा है। जिससे कुछ राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। तो आइए विस्तार से जानते हैं करवा चौथ पर किन-किन राशियों को लिए लाभ प्राप्त होने वाला है।
यह भी पढ़ें- बुधवार को सुबह-सुबह करें 9 चमत्कारी मंत्रों का जाप, गणपति बप्पा का मिलेगा आशीर्वाद
तीन राशियों को मिलेगा लाभ
मेष राशि (Aries Zodiac)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, करवा चौथ का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बेहद ही खास और लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस दिन जातक को अचानक धन का लाभ हो सकता है। आर्थिक लाभ में वृद्धि हो सकती है। साथ ही जातक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति भी हो सकती है। कारोबार में धन का लाभ होगा। जो जातक नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको बहुत जल्द सफलता मिलेगी। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। साथ ही घर में धन की बढ़ोतरी के कई सारे योग भी बन रहे हैं। चारों ओर से धन की प्राप्ति हो सकती है।
यह भी पढ़ें- सूर्यास्त के बाद भूलकर न करें 7 काम, वरना जीवन भर भुगतना पड़ेगा नुकसान
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
ग्रहों के महासंयोग से कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनको अचानक कारोबार में धन का लाभ मिल सकता है। साथ ही नए कारोबार में आगे बढ़ने के कई सारे मौके भी मिलेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जातक को अचानक धन कमाने के कई सारे मौके भी मिल सकते हैं। साथ ही घरवालों की ओर से धन की प्राप्ति हो सकती है। पैतृक संपत्ति से भी धन का लाभ होगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही नई नौकरी के लिए ऑफर मिल सकता है।
मकर राशि (Capricorn Zodiac)
मकर राशि के जातकों के लिए ग्रहों का गोचर शुभ फल लेकर आएगा। जातक के जीवन में धन और करियर में तरक्की मिलने के कई सारे योग बन रहे हैं। साथ ही धन कमाने के कई सारे मौके भी मिलेंगे। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी आय में वृद्धि और नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कारोबारियों के लिए करवा चौथ बहुत ज्यादा धन का मुनाफा ले कर आ सकता है। जातक के आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी।
यह भी पढ़ें- 3 राशियों पर है बुध देव की दया दृष्टि, 6 नवंबर तक राजाओं जैसी बिता सकते हैं जिंदगी
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
11 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
14 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines