Karva Chauth 2023: करवा चौथ का व्रत शादीशुदा महिलाओं के लिए खास होता है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और जीवन में खुशहाली रहने की कामना करती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। यह सबसे कठिन व्रत होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ का व्रत एक बार शुरू करने के बाद फिर इसे छोड़ना नहीं चाहिए। ऐसे में ज्यादातर गर्भवती महिलाएं व्रत को लेकर परेशान रहती हैं, कि क्या प्रेगनेंसी में करवा चौथ का व्रत रख सकते हैं या नहीं। अगर रखते हैं तो क्या इसका असर बच्चे पर पड़ेगा या नहीं। तो आइए आज इस खबर में इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या गर्भवती महिलाओं के लिए सही हैं
गर्भ धारण करना हर महिला के जीवन के लिए एक खूबसूरत पल होता है। महिलाओं के लिए बच्चे के जन्म से पहले 9 महीने तक काफी मुश्किल भरे जिंदगी होते हैं। अब सवाल उठता है कि क्या प्रेग्नेंट महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं। क्या इसका असर सेहत पर तो नहीं पड़ेगा? जो महिला गर्भावस्था में हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आ रही है, तो ऐसे में आप व्रत रख सकती है, लेकिन आपको कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा। वरना आप व्रत के दौरान परेशान हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर महिला क्यों करती है सोलह श्रृंगार? जानें इसका महत्व और विस्तार
व्रत के दौरान रखें इन बातों का ध्यान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ व्रत में सरगी खाने की रिवाज हैं। ऐसे में आप सरगी के रूप में एक बड़ा गिलास दूध पी सकते हैं। ऐसा करने से आपको एनर्जी मिलेगी। थकान का महसूस नहीं होगा।
यदि आप व्रत रखते हैं तो आप दिन भर में एक से दो बार फल या जूस पी सकते हैं। इससे आपके शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। साथ ही बच्चे पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा।
जो महिलाएं गर्भावस्था में व्रत रख रही हैं, तो व्रत के दौरान नारियल पानी पी सकती हैं।
गर्भावस्था में जो महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं, तो वे बीच-बीच में पानी भी पी सकती हैं।
जो महिला गर्भावस्था में हैं और व्रत के दौरान भूख बर्दाश्त नहीं हो पा रही है, तो ऐसे में आप व्रत तोड़ सकती हैं, क्योंकि व्रत पूरा करने के चक्कर में बच्चे पर असर पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- क्या अविवाहित लड़कियां भी रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत? जानें शास्त्रीय नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
16 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines